AdvertisementPunjab Government
Punjab Govtपंजाब में डेंगू के लार्वे पर ड्रोन रखेंगे पैनी नजर

पंजाब में डेंगू के लार्वे पर ड्रोन रखेंगे पैनी नजर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: वेक्टर-जनित बीमारियों के विरुद्ध लड़ाई में आधुनिक एरियल तकनीक का उपयोग करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने दुर्गम क्षेत्रों में मच्छरों के लार्वे को ट्रेस और नष्ट करने के लिए उन्नत ड्रोनों के उपयोग की शुरुआत की है। इस संबंध में, पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आज मुंबई की कंपनी मैसर्ज़ किरण कॉरपोरेशन/एस.पी.वी. के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत पटियाला ज़िले के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में 60 दिनों की आपातकालीन ड्रोन-आधारित लार्वीसाइड स्प्रे मुहिम शुरू की जाएगी।

इस समझौते पर पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं शोध मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की उपस्थिति में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब की ओर से निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. हितिंदर कौर और किरण कॉरपोरेशन, मुंबई की ओर से सचिन शेट्टी ने हस्ताक्षर किए।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार वेक्टर जनित बीमारियों का मुकाबला करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और इन बीमारियों को फैलने से पहले रोकने के लिए तकनीक-आधारित उपाय अपना रही है।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग हॉटस्पॉट्स की पहचान, आवश्यक अनुमतियां, स्थानीय समन्वय और तकनीकी निगरानी की सुविधा देगा। उन्होंने कहा कि पूरी 60-दिनों की पहल गैर-वित्तीय आधार पर चलाई जा रही है, जिससे सरकारी खज़ाने पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। लार्वा की संख्या में गिरावट का मूल्यांकन करने और अन्य ज़िलों में चरणबद्ध विस्तार की योजना बनाने के लिए परियोजना के पूरा होने के 10 दिनों के भीतर एक व्यापक समीक्षा की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Mai Bhago AFPI की 17 महिला कैडेटों द्वारा एन.डी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण

चंडीगढ़: माई भागो आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट' (ए.एफ.पी.आई.) मोहाली...

स्वदेशी से आत्मनिर्भरता का संदेश, केसी ग्रुप में उद्यमिता पर मंथन

पंडोगा में संगोष्ठी, विद्यार्थियों को रोजगार सृजन और भारतीय...

पीएम सूर्य घर योजना के तहत रक्कड़ में 13 से 15 अक्तूबर तक लगेगा ‘सेवा सेतु’ शिविर

रूफटॉप सोलर संयंत्र, पात्रता, पंजीकरण और सरकारी वित्तीय सहायता...

मैहतपुर से बनगढ़ वाया भभौर साहिब रोड़ 10 दिनों के लिए रहेगा बंद

ट्रैफिक बनगढ़-नंगड़ा रोड़ घलोर चौक पर डायवर्ट ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल...

नाबालिग से जुड़े मामले में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ने की मांग, आयोग अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को उचित कार्रवाई के लिए कहा

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार को प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा मांग पत्र ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल...

Mai Bhago AFPI की 17 महिला कैडेटों द्वारा एन.डी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण

चंडीगढ़: माई भागो आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट' (ए.एफ.पी.आई.) मोहाली की 17 महिला कैडेटों ने एन.डी.ए. की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण...

स्वदेशी से आत्मनिर्भरता का संदेश, केसी ग्रुप में उद्यमिता पर मंथन

पंडोगा में संगोष्ठी, विद्यार्थियों को रोजगार सृजन और भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए किया प्रेरित ऊना,सुशील पंडित: केसी...

पीएम सूर्य घर योजना के तहत रक्कड़ में 13 से 15 अक्तूबर तक लगेगा ‘सेवा सेतु’ शिविर

रूफटॉप सोलर संयंत्र, पात्रता, पंजीकरण और सरकारी वित्तीय सहायता की मिलेगी जानकारी ऊना,सुशील पंडित: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना...