AdvertisementPunjab Government
Punjab GovtMai Bhago AFPI की 17 महिला कैडेटों द्वारा एन.डी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण

Mai Bhago AFPI की 17 महिला कैडेटों द्वारा एन.डी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: माई भागो आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट’ (ए.एफ.पी.आई.) मोहाली की 17 महिला कैडेटों ने एन.डी.ए. की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करके राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया है। यह देश के किसी भी सरकारी संस्थान, जिसमें सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल भी शामिल हैं, द्वारा एन.डी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली महिला कैडेटों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

बड़ी चुनौतियों के बावजूद यह सफलता हासिल करने वाली 17 महिला कैडेटों में तन्वी, उर्वी, सिमरनप्रीत कौर, कोमलप्रीत कौर, पहुलजीत कौर, जसमीत कौर, मुस्कानप्रीत कौर, गरिमा, अनीशा, प्रणया कारगवाल, जशनदीप कौर, समृद्धि, अर्शकिरन कौर, सहजप्रीत कौर, जपनीत कौर, खुशी और जसलीन कौर शामिल हैं। उन्होंने यह परीक्षा ऐसी प्रणाली में उत्तीर्ण की है जहाँ एन.डी.ए. की कुल सीटों में से केवल 6 प्रतिशत सीटें ही लड़कियों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 94 प्रतिशत सीटें लड़कों के लिए आरक्षित हैं।

अमन अरोड़ा ने कैडेटों, उनके परिवारों और फैकल्टी को बधाई देते हुए कहा, “मुझे माई भागो ए.एफ.पी.आई. की 17 महिला कैडेटों पर बहुत गर्व है। यह केवल इन नौजवान लड़कियों की जीत नहीं, बल्कि पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक पल है। ऐसी प्रणाली में सफलता हासिल करने के लिए, जहाँ 94 प्रतिशत सीटें लड़कों के लिए आरक्षित हैं, असाधारण साहस और प्रतिभा की आवश्यकता होती है और हमारी बेटियों ने अपने साहस और कौशल का बखूबी प्रदर्शन किया है।”

उन्होंने कहा, “यह परिणाम हमारी बेटियों को विश्व-स्तरीय प्रशिक्षण के साथ सशक्त बनाने के प्रति हमारी सरकार के दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। माई भागो ए.एफ.पी.आई. आज उत्कृष्टता की एक मिसाल के रूप में खड़ी है और मुझे पूरा भरोसा है कि ये कैडेट एस.एस.बी. और उससे आगे भी देश का नाम रौशन करेंगी।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

बंगाणा महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं विभिन्न...

Punjab News: ED ने CP स्वप्न शर्मा को जारी किया समन

लुधियाना: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर...

मोहिंदर भगत ने माउंट व्यू इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लिया

चंडीगढ़: पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, बागवानी और स्वतंत्रता...

Punjab News: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, स्विफ्ट कार को मारी टक्कर, फिर बाइक सवार को रौंदा-देखें वीडियो

लुधियाना: शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। ईश्वर नगर...

बंगाणा महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं विभिन्न इकाइयों के सदस्यों को दिलाई ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय...

Punjab News: ED ने CP स्वप्न शर्मा को जारी किया समन

लुधियाना: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को समन जारी किया है। ED ने उन्हें...

मोहिंदर भगत ने माउंट व्यू इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लिया

चंडीगढ़: पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, बागवानी और स्वतंत्रता सेनानी विभाग के मंत्री मोहिंदर भगत ने हाल ही में...