AdvertisementPunjab Government
MansaPunjab News: भड़के परविंदर झोटा के समर्थकों ने मेडकिल शॉप पर की...

Punjab News: भड़के परविंदर झोटा के समर्थकों ने मेडकिल शॉप पर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसाः एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का आज गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। दरअसल, झोटा सोशल मीडिया पर लाइव होकर एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचा था। जहां परविंदर का आरोप था कि केमिस्ट दवा के नाम पर नशे का सामान बेच रहा है। इस पर केमिस्ट अश्विनी से उनकी बहस हुई। इसी दौरान अश्विनी ने उन्हें 3 गोलियां मार दीं। वहीं इस घटना को लेकर परविंदर के समर्थकों द्वारा मेडिकल की दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की गई। इसी के साथ समर्थकों ने मानसा शहर बंद का ऐलान किया और अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। उन्होंने झोटा का शव मांगा, लेकिन पुलिस ने शव नहीं दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

पुलिस के मुताबिक, साल 2023 में परविंदर झोटा ने नशा बेचने की वजह से इसी दुकानदार के गले में जूतों की माला पहनाकर घुमाया था। इस वजह से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। इस मामले को लेकर डीआईजी हरजीत सिंह ने कहा कि आज सुबह 10.30 बजे सूचना मिली थी कि मेडिकल स्टोर अशवनी ने लाइसेंसी पिस्तौल से परमिंदर सिंह झोटा का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं दोषी अशवनी के साथी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अशवनी के परिवार को डिटेन किया गया है।

उन्होंने कहा कि सीआईडी विभाग के तालमेल करके आरोपियों की गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मृतक के परिवार द्वारा प्रदर्शन को लेकर कहा कि पुलिस द्वारा परिवार को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि रंजिश के तहत अशवनी द्वारा कत्ल किया गया है। जांच में सामने आया है कि अशवनी के साथ विवाद हो चुका है। वहीं आज भी रंजिश को लेकर अशवनी द्वारा परमिंदर सिंह झोटा पर हमला किया गया। ऐसे में पुलिस ने आश्वासन दिया है कि 24 घंटे में अशवनी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर सीएम भगवंत मान ने मामले को लेकर हाई लैवल मीटिंग बुलाई है, जिसमें सीएम मान जल्द सभी जिलों के SSPs और DCs के साथ मीटिंग करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: विवादों में घिरी पटाखा मार्केट, पंप संचालक व सरपंच ने जताया विरोध, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में दिवाली के त्योहार से पहले पठानकोट...

 महाविद्यालय बंगाणा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस

होमगार्ड के जवानों ने विद्यार्थियों को दिए आपदा प्रबंधन...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में नवरात्रि पर गरबा की धूम, विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां

ऊना,सुशील पंडित: जिला मुख्यालय स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में मंगलवार...

घालुवाल में मां से गाली-गलौज का विरोध करने पर पिता-पुत्र से मारपीट, दो लोगों पर मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के घालुवाल...

Jalandhar News: विवादों में घिरी पटाखा मार्केट, पंप संचालक व सरपंच ने जताया विरोध, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में दिवाली के त्योहार से पहले पठानकोट रोड पर स्थित गांव राओवाली में लगने वाली अस्थाई पटाखा...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ओएसडी विक्रांत सिंह ठाकुर की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

अंतिम यात्रा में शामिल होकर आशा रानी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार...

 महाविद्यालय बंगाणा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस

होमगार्ड के जवानों ने विद्यार्थियों को दिए आपदा प्रबंधन एवं बचाव के व्यावहारिक  ऊना,सुशील पंडित: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में नवरात्रि पर गरबा की धूम, विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां

ऊना,सुशील पंडित: जिला मुख्यालय स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में मंगलवार को शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष्य में गरबा कार्यक्रम का आयोजन...