थाने के पास स्नेचरों ने दिया वारदात को अंजाम
जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं थाना 3 के पास सेंट्रल टाउन में स्नेचिंग की वारदात हो गई। जहां बाइक सवार 2 स्नेचरों ने सो रहे चौंकीदार को उठाया और उस पर डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान चौंकीदार की स्नेचर तालाशी लेने लग गए। जिसके बाद चौंकीदार से कोई नगदी तो स्नेचरों को बरामद नहीं हुई, लेकिन वह चौंकीदार का फोन छीनकर फरार हो गए।
मामले की जानकारी देते हुए चौंकीदार अवनीश ने कहा कि वह डेढ़ साल से चौंकीदारी कर रहा है, लेकिन पहले कभी उसके साथ ऐसी घटना नहीं हुई। देर रात बाइक सवार 2 नौजवान उसके पास आए। इस दौरान दोनों नौजवान उसे उठाकर कहने लगे कि जो कुछ है वह निकाल दें। जिसके बाद स्नेचरों द्वारा उसकी तालाशी ली गई। एक स्नेचर के पास डंडा था और उसने डंडा मारने की धमकी दी।
इस दौरान वह डंडा मारने भी लगता है, लेकिन वह डर जाता है और वह दूसरे नौजवान को तालाशी लेने देता है। वहीं एक स्नेचर ने दोबारा से हमला करने की कीशिश की और उसके हाथ पर डंडा मारा। वहीं दूसरा स्नेचर उसकी फिर से तालाशी लेने लग गया और पहले स्नेचर ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान ट्रक आता देख दोनों वहां से जाने लगे, लेकिन ट्रक जाने के बाद वह फिर से उस पर हमला करने की कोशिश करने लगे और उससे फोन छीनकर दोनों स्नेचर फरार हो गए।
