AdvertisementPunjab Government
Punjab Govtपंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सफलतापूर्वक पूर्ण: Anindita Mishra

पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सफलतापूर्वक पूर्ण: Anindita Mishra

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 14.05.2026 की अधिसूचना के मद्देनजर मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की प्रक्रिया पंजाब में 25 जून 2026 से शुरू की गई थी। पंजाब को इस विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 के तीसरे चरण में शामिल किया गया था। इसके तहत आज पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूचियाँ प्रकाशित कर दी गई हैं।

सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूचियों की हार्ड कॉपियाँ और सॉफ्ट कॉपियाँ सौंपी गईं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बहुमूल्य सहयोग, विशेष रूप से राज्य भर में तैनात 89,395 बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.ए.) का धन्यवाद किया, जिनकी सक्रिय भागीदारी से यह कार्य सफल हो सका।

पंजाब में 9 जून 2026 तक कुल 2,14,61,043 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें 1,11,76,866 पुरुष, 1,02,83,478 महिला और 699 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। घर-घर जाकर विवरण दर्ज करने के चरण (25 जून से 3 अगस्त 2026) के दौरान बी.एल.ओज़. ने पंजीकृत मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित और एकत्र किए।

नोटिस चरण/दावों और आपत्तियों के निपटारे (13 अगस्त से 8 अक्टूबर 2026) के दौरान अन-मैप्ड मतदाताओं और त्रुटियों वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए। गाँव स्तर पर ई.आर.ओ./ए.ई.आर.ओ. द्वारा सुनवाइयाँ की गईं और दस्तावेजों तथा बी.एल.ओ. की रिपोर्टों की जाँच के उपरांत निर्णय लिए गए। सी.ई.ओ. पंजाब ने बताया कि निर्वाचन मशीनरी ने नोटिस अवधि के दौरान लोगों की सुविधा सुनिश्चित करते हुए एक सुचारू माहौल प्रदान किया।

राज्य और जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठकें की गईं, जिससे पूरी प्रक्रिया के दौरान उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने दोहराया कि सभी योग्य मतदाताओं तक पहुँचने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

जेबीटी के 40 चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 23 अक्तूबर को

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर द्वारा...

पंजाब में डेंगू के लार्वे पर ड्रोन रखेंगे पैनी नजर

चंडीगढ़: वेक्टर-जनित बीमारियों के विरुद्ध लड़ाई में आधुनिक एरियल...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ‘उद्यमिता एवं हरित अर्थव्यवस्था’ पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा...

राज्यपाल ने ‘विकसित भारत-2047’ के विकास के लिए 100 दिवसीय रोडमैप का किया शुभारम्भ

शिमला: राज्यपाल एवं डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं...

Punjab News: विधायक अमनदीप कौर ने 1.17 लाख की लागत से बनने वाले मंडी भवन का रखा आधारशिला, देखें वीडियो

मोगाः पंजाब सरकार समाज के सभी वर्गों की मांगें पूरी कर रही है। इसी कड़ी किसानों और कमीशन एजेंटों...

जेबीटी के 40 चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 23 अक्तूबर को

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर द्वारा जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) के चयनित 40 अभ्यर्थियों की सूची...

पंजाब में डेंगू के लार्वे पर ड्रोन रखेंगे पैनी नजर

चंडीगढ़: वेक्टर-जनित बीमारियों के विरुद्ध लड़ाई में आधुनिक एरियल तकनीक का उपयोग करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ‘उद्यमिता एवं हरित अर्थव्यवस्था’ पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को ‘उद्यमिता एवं हरित अर्थव्यवस्था’ विषय पर...