AdvertisementPunjab Government
Unaमहाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में सड़क सुरक्षा क्लब के सौजन्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सड़क सुरक्षा क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर ने की, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

एनएसएस एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रो. विकास शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का स्वयं पालन करने तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की स्थिति में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा के संदेश को विद्यार्थियों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।सड़क सुरक्षा क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए केवल नियम बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को उनका जिम्मेदारीपूर्वक पालन करना आवश्यक है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी एवं अनुशासन की भावना विकसित करना तथा सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर रोड सेफ्टी के नोडल ऑफिसर डॉ. किरण ठाकुर, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विनोद कुमार, नस कैप्टन एनएसएस के कप्तान अंकुर शर्मा कैप्टन तन्वी वाइस कैप्टन वरुण, शगुन आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर...

नाइजीरिया में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 32 लोग थे सवार

दक्षिणी नाइजीरिया में सोमवार को एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश...

Punjab News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने हैंडबॉल खिलाड़ी को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

लुधियानाः जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 साल की होनहार हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की मौत हो गई।...

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर के बीच साईं सुंदर शाह जी पीर की दरगाह के...

लंदन से अमेरिका जा रही फ्लाइट BA295 में इमरजेंसी, हजारों फीट नीचे आया विमान

फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना के बाद अब एक और यात्री विमान में अचानक आपात स्थिति सामने आई है। ब्रिटिश...

Health Tips: डायबिटीज और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में अमरूद कैसे खाएं, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips:  अमरूद एक ऐसा फल है जिसे डायबिटीज के मरीजों के लिए अक्सर अच्छा माना जाता है। इसमें...