AdvertisementPunjab Government
Unaवशिष्ट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

45 स्वर्ण, 47 रजत और 12 कांस्य सहित कुल 104 पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित माइनर, मेजर एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है कि 23 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहाँ वे जिला ऊना का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में बैडमिंटन में अथर्व शर्मा, रुद्रा, स्वास्तिक, विराज एवं विभास; बास्केटबॉल में शौर्य, श्लोक, स्मृद्धि, मनिंदर सिंह, बानी एवं समर्थ; टेबल टेनिस में विनायक, इशमीत सिंह छोकर एवं प्रथम कालिया; शतरंज में आयुष रायजादा, वामन एवं कबीर; टेनिकोइट में हर्षदीप सिंह; शूटिंग में निष्ठा; तथा एथलेटिक्स में आरव चौधरी, माही, ज्यादित्य एवं ऋद्धि शामिल हैं।

विद्यालय के पाँच अनुभवी एवं प्रसिद्ध सुपर कोचों के कुशल मार्गदर्शन एवं कठिन प्रशिक्षण से खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा को निखारते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल किया।विद्यालय के निदेशक अनुज वशिष्ट ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 45 स्वर्ण, 47 रजत और 12 कांस्य सहित कुल 104 पदक अर्जित करना विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इसके साथ ही 23 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना इस उपलब्धि को और भी गौरवपूर्ण बनाता है।उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन , प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल, अनुशासन, नेतृत्व एवं प्रतिभा विकास को समान महत्व देता है। खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि विद्यालय की इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर...

नाइजीरिया में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 32 लोग थे सवार

दक्षिणी नाइजीरिया में सोमवार को एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश...

अंडर-19 स्कूल गेम्स जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लीजेंड्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन किया

बददी,सचिन बैंसल:अंडर-19 बॉयज़ स्कूल गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन...

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर के बीच साईं सुंदर शाह जी पीर की दरगाह के...

लंदन से अमेरिका जा रही फ्लाइट BA295 में इमरजेंसी, हजारों फीट नीचे आया विमान

फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना के बाद अब एक और यात्री विमान में अचानक आपात स्थिति सामने आई है। ब्रिटिश...

Health Tips: डायबिटीज और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में अमरूद कैसे खाएं, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips:  अमरूद एक ऐसा फल है जिसे डायबिटीज के मरीजों के लिए अक्सर अच्छा माना जाता है। इसमें...

नाइजीरिया में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 32 लोग थे सवार

दक्षिणी नाइजीरिया में सोमवार को एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसा ओंडो राज्य के इगबोकोडा इलाके में हुआ।...