AdvertisementPunjab Government
Baddiकिशनपुरा के चनालमाजरा तालाब में मिले शव के मामले में चार आरोपी...

किशनपुरा के चनालमाजरा तालाब में मिले शव के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बददी,सचिन बैंसल: पुलिस थाना मानपुरा में 30 सितंबर को बिहार निवासी उमेश कुमार पुत्र लक्ष्मण महतो ने अपने भाई मुकेश कुमार के 28 सितंबर से लापता होने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत के अनुसार मुकेश कुमार 28 की शाम अपने कुछ साथियों के साथ गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस थाना मानपुरा में अभियोग पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने तलाश के दौरान चनालमाजरा क्षेत्र स्थित एक छोटे तालाब से मुकेश कुमार का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने के कारण मामले में हत्या की धारा भी जोड़ी गई तथा मामले की विस्तृत जांच के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने चार आरोपियों को महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से पुलिस थाना शनिपेठ ( जलगांव ) के अंतर्गर्त गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार निवासी अजीत कुमार पुत्र योगी मेहतो, गोगल मुखिया पुत्र वीरजू मुखिया, चँदन कुमार पुत्र विसाल मुखिया, संतोष कुमार पुत्र देवंद्र साह के रूप में हुई है।

बद्दी पुलिस टीम ने उक्त चारों आरोपियों का माननीय न्यायालय जलगांव महाराष्ट्र के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया तथा इसके उपरान्त उक्त चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय नालागढ़ के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से चारों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से मामले के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी व हत्या के कारणों एवं वारदात में उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी एवं अन्य साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने मामले की जांच की लगातार समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं गहन जांच करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर...

नाइजीरिया में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 32 लोग थे सवार

दक्षिणी नाइजीरिया में सोमवार को एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश...

Punjab News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने हैंडबॉल खिलाड़ी को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

लुधियानाः जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 साल की होनहार हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की मौत हो गई।...

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर के बीच साईं सुंदर शाह जी पीर की दरगाह के...

लंदन से अमेरिका जा रही फ्लाइट BA295 में इमरजेंसी, हजारों फीट नीचे आया विमान

फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना के बाद अब एक और यात्री विमान में अचानक आपात स्थिति सामने आई है। ब्रिटिश...

Health Tips: डायबिटीज और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में अमरूद कैसे खाएं, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips:  अमरूद एक ऐसा फल है जिसे डायबिटीज के मरीजों के लिए अक्सर अच्छा माना जाता है। इसमें...