AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: कांग्रेस प्रधान परगट सिंह ने की राहुल गांधी से मुलाकात

Jalandhar News: कांग्रेस प्रधान परगट सिंह ने की राहुल गांधी से मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दिग्गजों से मुलाकात करके विरोधियों का कर रहे रास्ता बंद 

जालंधर, ENS: पंजाब कांग्रेस के नए चीफ परगट सिंह पद संभालने के बाद से दिग्गजों से मुलाकात कर रहे है। वहीं आज परगट सिंह सचिन पायलट के साथ दिल्ली दौरे पर है। ऐसे में उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। दरअसल, परगट सिंह प्रधान बनाए जाने के बाद कांग्रेस के हर उस नेता से मिल रहे हैं, जिनका किसी न किसी तरह से पंजाब से कनेक्शन है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने AICC के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस मुलाकात पर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम पंजाब की सेवा करने और कांग्रेस को मज़बूत करने के साझा संकल्प के साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।

माना जा रहा है कि इसके जरिए वह पार्टी के भीतरी विरोधियों के लिए दिल्ली दरबार का रास्ता बंद कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार परगट सिंह 6 अक्टूबर को दिल्ली से पंजाब लौटेंगे। इसके बाद चंडीगढ़ में कांग्रेस के सीनियर लीडरशिप से मुलाकात करेंगे। जिसमें सीधे तौर पर गुटबाजी को खत्म कर चुनावी लड़ाई के लिए एकजुट होने का मैसेज दिया जाएगा। वहीं परगट सिंह का आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी (आर्गेनाइजेशन) केसी वेणुगोपाल से मुलाकात का मतलब है कि परगट सिंह पंजाब कांग्रेस के फैसलों में हाईकमान के साथ सीधा साथ चाहते हैं ताकि बीच के मुलाकात कराने वाले खत्म हो सकें।

परगट सिंह की नियुक्ति का आदेश भी केसी वेणुगोपाल ने जारी किया था। पंजाब के प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पायलट ने ही संगठन में बदलाव की प्रक्रिया में भूमिका निभाई है। हालांकि पायलट ने परगट सिंह का नाम नहीं सुझाया था। इसलिए भी पायलट से मुलाकात कर उनको भरोसा दिलाना था कि पंजाब में उनके साथ तालमेल से चला जाएगा। इसके साथ उन नेताओं को भी संदेश देना था जो गुटबाजी को हवा दे सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

अंडर-19 स्कूल गेम्स जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लीजेंड्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन किया

बददी,सचिन बैंसल:अंडर-19 बॉयज़ स्कूल गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन...

महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा...

भगवंत मान सरकार ठेका मुलाजिमों की जायज मांगों को बिना किसी देरी के हल करने के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़: प्रदेश सरकार के मुलाजिमों और ठेका आधारित स्टाफ...

180 ई.टी.टी. शिक्षकों को जूनियरों के मुकाबले वेतन विसंगति से मिलेगी राहत

चंडीगढ़: एक बड़े फैसले के तहत भगवंत मान सरकार...

अंडर-19 स्कूल गेम्स जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लीजेंड्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन किया

बददी,सचिन बैंसल:अंडर-19 बॉयज़ स्कूल गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में किया गया था और...

भगवंत मान सरकार ने मुलाजिमों को दी बड़ी सौगात, 1400 स्टाफ नर्सों के लटके नियमों को मिली मंजूरी

कैबिनेट बैठक में पंजाब के हित में लिए गए कई बड़े फैसले चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई बड़े...

महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से...

भगवंत मान सरकार ठेका मुलाजिमों की जायज मांगों को बिना किसी देरी के हल करने के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़: प्रदेश सरकार के मुलाजिमों और ठेका आधारित स्टाफ की शिकायतों तथा सेवा से संबंधित मसलों के समाधान के...