AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: 4 दुकानों में चोरी पर भड़के दुकानदार, कहा- पुलिस को...

Jalandhar News: 4 दुकानों में चोरी पर भड़के दुकानदार, कहा- पुलिस को अफसरों का डर नहीं, चोरों को पुलिस का डर नहीं, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: माईं हीरा गेट में 4 अन्य दुकानों को निशाना बनाते हुए चोर 2 दुकानों से नगदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने पुरी ओपटिक्ल, इंगलिश बुक, बुक सेंटर और धवन इपोरियम की दुकान को निशाना बनाया। जहां चोर बुक सेंटर से नगदी 85 हजार और इंगलिश दुकान से 18 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद थाना 3 के एसएचओ जांच करने के लिए खुद माई हीरां गेट पहुंचे, जहां उन्होंने दुकानदारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुकानदारों से चोरी को लेकर जायजा लिया जा रहा है।

धवन इपोरियम के मालिक पवन धवन ने कहा कि बाजार में पिछले 2 दिनों से चोरी की घटनाएं हो रही है। ऐसे में पहले दिन चोरी होने से लगा कि चोर अब जल्द बाजार में वारदात को अंजाम नहीं देंगे। लेकिन दूसरे दिन ही चोरों ने पहली वारदात से बढ़कर दूसरी वारदात को अंजाम दिया। ऐसे में चोर दो दुकानों से से 1.3 लाख की चोरी करके फरार हो गए। दुकानदार ने कहाकि पुलिस को अफसरों का डर होना चाहिए, ताकि उसके इलाके में चोरी की वारदात पर अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई ना की जाए। दुकानदार ने कहाकि पुलिस को अफसरों का डर नहीं, चोरों को पुलिस का डर नहीं, यही बात है, जिसके कारण चोरी की वारदातें हो रही है। उन्होंने कहा कि जब थाना प्रभारियों को चोरी की वारदातों का जवाब देने के लिए अफसर का डर होगा, तभी चोरी की वारदातों पर नकेल कसी जाएगी।

वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि आज सुबह उन्हें दुकानों में चोरी होने की सूचना मिली थी। वहीं बीते दिन आटे की चक्की पर चोरी को लेकर कहा कि उनके द्वारा शिकायत दी गई थी और चोरों की फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में देर रात को माई हीरां गेट में गश्त बढ़ाने का फैसला किया है और जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि घटना को लेकर दुकानदारों में चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस के खिलाफ भी रोष पाया जा रहा है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर छत के रास्ते से आए और वारदातों को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद कपड़े भी बदले। बुक सेंटर के मालिक मनीष ने कहाकि उसके भाई दुकान पर आए तो देखा कि दुकान का दरवाजा टूटा हुआ था। वहीं तिजौरी खुली हुई थी और दुकान में सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने कहाकि दुकान से 85 हजार की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। धवन इपोरियम के मालिक अकुंश धवन ने कहा कि आज जब दुकान में आए तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा हुआ था। इस दौरान चोर नगदी ले जाने में असफल रहे। लेकिन चोर दुकान से कैमरे चुराकर ले गए। इंगलिश बुक शॉप के मालिक आशु रखेजा ने बताया कि चोर दुकान से 18 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: कूड़ेदान में मिला नवजात का शव, आसपास के लोगों में मचा हड़कंप

जीरकपुरः शहर के माया गार्डन सिटी में सोमवार को...

मुकेश अग्निहोत्री ने नया नंगल के दुकानदारों का लीज मामला नड्डा के समक्ष उठाया

सेक्टर-1 व सेक्टर-2 बाजार के लीज शुल्क में राहत...

KCC धारकों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन...

Haryana News: कूड़ेदान में मिला नवजात का शव, आसपास के लोगों में मचा हड़कंप

जीरकपुरः शहर के माया गार्डन सिटी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कूड़ेदान से नवजात...

मुकेश अग्निहोत्री ने नया नंगल के दुकानदारों का लीज मामला नड्डा के समक्ष उठाया

सेक्टर-1 व सेक्टर-2 बाजार के लीज शुल्क में राहत और ब्याज वसूली रोकने की मांग ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश...

सिंगापुर से आने वाले प्रस्तावों को तेज गति देने के लिए समर्पित मर्लियन डेस्क का गठन – CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित SING फोरम के फायरसाइड चैट कार्यक्रम में...

KCC धारकों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को आकस्मिक मृत्यु और दुर्घटना के...