AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस में शामिल होंगे CM...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस में शामिल होंगे CM Nayab Saini, विपन सभ्रवाल का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रगट दिवस (प्रकाश पर्व) के अवसर पर निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर डिप्टी कमिशनर, पुलिस कमिशनर और नगर निगम कमिशनर के साथ वाल्मीकि संत समाज/समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह और अन्य गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। मामले की जानकारी देते हुए विपन सभ्रवाल ने कहा कि बैठक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ट्रैफिक डायवर्जन, तय पार्किंग स्थल, साफ-सफाई और रास्तों की विशेष सजावट को लेकर चर्चा की गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे।समुदाय के प्रतिनिधियों ने चौकों की सजावट और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन से मांगें रखीं, जिस पर अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग और चाक-चौबंद व्यवस्था का आश्वासन दिया है। भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा दोपहर 2:00 बजे श्री राम चौक, कंपनी बाग, जालंधर से शुरू होगी। 15 तारीख से पहले महाराज के पवित्र स्थान से ज्योत लाई जाएगी। ऐसे में रोड की साफ-सफाई और झंडे लगाने को लेकर अपील की गई। वहीं 15 तारीख को हवन यज्ञ किया जाएगा। ऐसे में इससे पहले सतसंग किया जाएगा।

हवन यज्ञ में विशव की सुख शांति को लेकर हवन किया जाएगा। इसको लेकर महिला पुलिस कर्मी की तैनाती को लेकर अपील की गई। वहीं 14 तारीख को शक्ति नगर में स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में महाराज जी की पालकी आ जाएगी। ऐसे में पालकी साहिब के साथ पुलिस कर्मी पक्के तौर पर तैनात करने की अपील की गई। दरअसल, पिछली बार मुंह बांधकर कुछ शरारती अनंसर आ गए थे और उस समय शिकायत भी दी गई थी। ऐसे में इस बार पवित्र दिवस पर कोई शरारती अनसंर माहौल खराब ना करें इसको लेकर प्रशासन के ध्यान में मामला लाया गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: कूड़ेदान में मिला नवजात का शव, आसपास के लोगों में मचा हड़कंप

जीरकपुरः शहर के माया गार्डन सिटी में सोमवार को...

मुकेश अग्निहोत्री ने नया नंगल के दुकानदारों का लीज मामला नड्डा के समक्ष उठाया

सेक्टर-1 व सेक्टर-2 बाजार के लीज शुल्क में राहत...

KCC धारकों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन...

Haryana News: कूड़ेदान में मिला नवजात का शव, आसपास के लोगों में मचा हड़कंप

जीरकपुरः शहर के माया गार्डन सिटी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कूड़ेदान से नवजात...

मुकेश अग्निहोत्री ने नया नंगल के दुकानदारों का लीज मामला नड्डा के समक्ष उठाया

सेक्टर-1 व सेक्टर-2 बाजार के लीज शुल्क में राहत और ब्याज वसूली रोकने की मांग ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश...

सिंगापुर से आने वाले प्रस्तावों को तेज गति देने के लिए समर्पित मर्लियन डेस्क का गठन – CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित SING फोरम के फायरसाइड चैट कार्यक्रम में...

KCC धारकों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को आकस्मिक मृत्यु और दुर्घटना के...