Himachal Govt

Himachal Govt
Himachal Govtराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दयोरी के नवनिर्मित भवन में कक्षाओं के संचालन...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दयोरी के नवनिर्मित भवन में कक्षाओं के संचालन का हुआ शुभारम्भ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने छात्रों को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज जिला मण्डी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयोरी के नवनिर्मित भवन में कक्षाएं संचालित होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शिमला से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय दयोरी का निर्माण लगभग 70 लाख रुपये तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयोरी का निर्माण 3 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से किया गया है। दयोरी विद्यालय भवन भारी बारिश के कारण 14 अगस्त, 2023 को पूर्ण रूप से बह गया था।

अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी दयोरी में नए स्कूल भवन के लोकार्पण अवसर पर स्वयं वहां आना चाहती थी लेकिन खराब मौसम के कारण नहीं आ सकीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी दयोरी स्कूल के बच्चों से मिलना चाहती हैं और उनसे संवाद करना चाहती है इसलिए वह आगामी सितम्बर माह में यहां आएंगी।

इस स्कूल के भवन पुनर्निर्माण में स्थानीय समुदाय का सराहनीय योगदान रहा है। उन्होंने दयोरी विद्यालय के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग को एक बीघा से अधिक जमीन दान करने के लिए स्थानीय निवासी चिंता देवी, दासी देवी और पुन्नी देवी का आभार व्यक्त किया।

प्रदेश सरकार क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों का पुनर्निर्माण आधुनिक तरीके से कर रही है। व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से शिक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। परिणामस्वरूप शिक्षा क्षेत्र में जो हिमाचल प्रदेश वर्ष 2021 में 21वें स्थान पर था, वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयासों से अब 5वें स्थान पर पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए स्कूल को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर दयोरी में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी का स्कूल के बच्चों के लिए दिए गए संदेश को पढ़ा।

सांसद प्रियंका गांधी ने मण्डी जिला के दयोरी में आपदा के मंजर का स्मरण करते हुए कहा कि- ‘सभी ने बहादुरी से इस विपदा का सामना किया। मैंने 12 सितम्बर, 2023 को इस त्रासदी को अपनी आंखों से देखा था। इन तीन वर्षों में सभी ने क्षतिग्रस्त स्कूल भवन के निर्माण के लिए कड़ी मेहनत की है। अब नए स्कूल भवन में कक्षाओं का संचालन आरम्भ हो गया है। प्रियंका गांधी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे स्कूल में आकर मिलने का वायदा किया’।

सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा का पूरे हिमाचल ने बहादुरी से सामना किया। हिमाचलवासियों ने साबित किया कि उनके हौंसले हिमालय की तरह अडिग और ऊंचे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप स्कूल में संविधान के मूल्य, समानता, आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना के बारे और अधिक जानेंगे और समझेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आपके हुनर को मजबूत बनाने की शुरूआत स्कूल से ही होगी। आप ही देश का भविष्य हैं।

इस अवसर पर शिमला से सचिव शिक्षा राकेश कंवर, निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली और अन्य गणमान्य तथा जिला मण्डी के दयोरी में एचपीएमसी के निदेशक मंडल सदस्य जोगिन्द्र गुलेरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

उपमुख्यमंत्री 19 को ऊना में जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 19 अगस्त को जिला परिषद...

 58 परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने 4.57 लाख के बांटे आर्थिक चैक

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को...

बसाल में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत जिला...

सीएम की अगुवाई में ऊना में 7 सितंबर को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल को नशामुक्त बनाने की दिशा में...

उपमुख्यमंत्री 19 को ऊना में जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 19 अगस्त को जिला परिषद सभागार, ऊना में आयोजित जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति...

 58 परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने 4.57 लाख के बांटे आर्थिक चैक

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को कुटलैहड़ कांग्रेस कार्यालय जोगी पंगा में करीब 58 जरूरतमंद परिवारों...

बसाल में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा वन विभाग और रुद्रा इंटरनेशनल...

सीएम की अगुवाई में ऊना में 7 सितंबर को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल को नशामुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रहे...