EntertainmentNewyork की सड़कों पर तिरंगा लहराती दिखी Taarak Mehta की टीम, लोग...

Newyork की सड़कों पर तिरंगा लहराती दिखी Taarak Mehta की टीम, लोग बोले – ‘गोकुलधाम मंडली एक साथ’ देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: 15 अगस्त यानी की स्वतंत्रता दिवस पूरे भारत में धूमधाम से मनाया गया था। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है इस वीडियो में टीवी के मशहूर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुई है। बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हर साल इंडिया डे परेड का आयोजन होता है। इसमें दुनियाभर में बसे हुए भारतीय लोग एक साथ मिलकर अपने देश का जश्न मनाते हैं। इस बार की परेड में टीवी के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम शामिल हुई।

न्यूयॉर्क की सड़कों पर लहराया तिरंगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इस साल भारत ने अपनी आजादी के 80 साल पूरे किए हैं। ऐसे में खास मौके पर न्यूयॉर्क की मशहूर इमारतों को भी तिरंगे के साथ सजाया गया था। यह हर भारतीय के लिए बहुत ही गर्व की बात भी है। वहीं जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसमें न्यूयॉर्क की ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच में सड़कों पर भारतीय रंगों की धूम दिखाई दे रही है।

पीले रंग के कपड़ों में सजे हुए कलाकार हाथों में ढोल ताशा लिए हुए परेड में उत्साह से नाचते और गाते हुए दिख रहे हैं। वहीं इसी बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम एक सजी हुई गाड़ी पर सवार होकर लोगों को ग्रीट करते हुए दिखे। कलाकारों ने तिरंगे के रंग की सैश हाथ में पहनी हुई है। पूरा गोकूलधाम ही न्यूयॉर्क की सड़कों पर तिरंगा फहराता दिखा।

लोगों की आई प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर जमकर कमेंट करते हुए दिख रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि गोकुलधाम सोसाइटी यहां पर भी जाती है वहां पर अपने भारत का मान बढ़ाकर आती है। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि – ‘गोकुलधाम की टोली पहुंची न्यूयॉर्क’ ।

अन्य ने लिखा कि – ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा ट्रेडिंग में ही रहता है’।

एक ने लिखा कि – ‘गोकुलधाम मंडली सब एक साथ’।

वीडियो देखने के बाद लोग अपनी-अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं। वहीं गोकुलधाम की टीम भी न्यूयॉर्क में दर्शकों को अपना प्यार देती दिख रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने...

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने फगवाड़ा में अचानक...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम भुजिया भंडार तक लागू था प्रतिबंध ऊना: ऊना शहर में यातायात...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात युवक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक के...