ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने चौथा अंतरराष्ट्रीय जूनियर थ्रोबाल चैंपियनशिप के लिए महाविद्यालय बंगाणा के दो छात्रों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्पोर्ट्स विभाग के इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि चौथा अंतरराष्ट्रीय जूनियर थ्रोबाल जोकि 9 दिसंबर से 11 दिसंबर 2024 को इंदौर , मध्य प्रदेश में होगा , जिसमें महाविद्यालय के दो छात्रों ,आमिर खान और मुस्कान और अन्य खिलाड़ियों हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे, जोकि हमारे महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। आपको बता दे कि कुछ सप्ताह पहले हिमाचल प्रदेश थ्रोबॉल एसोसिएशन के माध्यम से जूनियर ग्रुप का ट्रायल बंगाणा में रखा गया था जिसमें महाविद्यालय के दो छात्रों मुस्कान और आमिर खान का चयन हुआ। इस चयन प्रक्रिया में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। इस अवसर पर स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी और डॉ. विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय जूनियर थ्रोबाल चैंपियनशिप के लिए महाविद्यालय बंगाणा के दो छात्र रवाना
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.