LudhianaPunjab News: घर से दूध कारोबारी का शव बरामद, लिव इन पार्टनर...

Punjab News: घर से दूध कारोबारी का शव बरामद, लिव इन पार्टनर फरार, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना हैबोवाल के अधीन आते गांव लादियां कलां स्थित सरस्वती एन्क्लेव में घर में लाश मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल, घर का मेन गेट बंद होने पर व्यक्ति का भाई दीवार फांदकर अंदर पहुंचा तो घटना का पता चला। शव से बदबू आ रही थी और चेहरे पर चोट के निशान थे। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। व्यक्ति करीब 7 साल से लिव-इन पार्टनर के साथ रहता था, लेकिन दोनों में करीब एक साल से अनबन चल रही थी। इसके चलते दोनों अलग रह रहे थे। पुलिस को अब उसी लिव-इन पार्टनर पर हत्या करने का शक है। भाई ने आरोप लगाया कि गर्लफ्रेंड की ओर से पहले धकमियां भी मिल चुकी है। पुलिस ने हत्या की आशंका के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गांव लादियां कलां स्थित सरस्वती एन्क्लेव निवासी 55 वर्षीय राजिंदर उर्फ रमेश कुमार के रूप में हुई। मृतक के भाई जियूणा के मुताबिक, 22 अक्टूबर को वह राजिंदर का हालचाल जानने उसके घर पहुंचा था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई बाहर नहीं आया। इसके बाद वह दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ। अंदर बेड पर राजिंदर मृत पड़ा था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और शव की हालत देखकर भाई ने आशंका जताई कि उसकी मौत कुछ दिन पहले हुई होगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।

जियूणा ने बताया कि राजिंदर फिरोजपुर शहर और आसपास के गांवों में दूध सप्लाई करता था। इसी दौरान उसकी गुरमीत कौर से दोस्ती हुई थी। परिवार के अनुसार, दोनों की जान-पहचान करीब 2018-2019 में हुई और 2021 में गुरमीत लुधियाना आकर राजिंदर के साथ रहने लगी। दोनों के बीच पिछले करीब एक साल से अनबन थी और वे अलग रह रहे थे। एसएचओ जसवीर सिंह के मुताबिक, राजिंदर 2019 से लुधियाना में रह रहा था और महिला के साथ उसका संबंध करीब सात साल पुराना था।

जियूणा का दावा है कि गुरमीत के बेटे की विदेश में हुई शादी पर राजिंदर ने करीब 20 से 25 लाख रुपए खर्च किए थे। उसके मुताबिक, शादी के बाद गुरमीत के बेटे ने अपनी मां से राजिंदर के साथ नहीं रहने को कहा था। जियूणा ने आरोप लगाया कि बेटे को राजिंदर का मजहबी सिख समुदाय से होना पसंद नहीं था और इस वजह से रिश्ते में तनाव रहता था। ये बातें परिवार की ओर से लगाए गए आरोप हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जियूणा ने बताया कि राजिंदर का बहादुरके रोड पर करीब 50 से 60 लाख रुपए का एक प्लॉट था।

उसका दावा है कि प्लॉट की जगह के बारे में गुरमीत को जानकारी थी। भाई ने यह भी आरोप लगाया कि जब राजिंदर परिवार से बात करता था तो गुरमीत उससे झगड़ा करती थी और उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गई थीं। जियूणा को शक है कि उसके भाई की हत्या करवाई गई है। हालांकि, पुलिस ये जांच रही है कि प्लॉट या कथित धमकियों का हत्या से संबंध है या नहीं। इस मामले में थाना हैबोवाल के एसएचओ जसवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच करवाई जा रही है। परिवार का पक्ष और फेक्ट चैक करके पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल अभी अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ है। सीसीटीवी भी इलाके के चैक किए जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है – राज्यपाल

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने...

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव: श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति...

हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान हुआ तेज

चंडीगढ़: हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा...

‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना से जल संरक्षण और फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

Punjab News: अवैध निर्माण पर निगम का एक्शन, ATP ने रुकवाया काम, दी सीलिंग की चेतावनीस, देखें वीडियो

पठानकोटः पठानकोट-डलहौजी नेशनल हाईवे स्थित एबी कालेज समक्ष एक...

‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है – राज्यपाल

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं का आह्वान किया कि वे संत रविदास के विचारों...

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव: श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि बच्चों के जीवन के शुरुआती वर्ष...

हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान हुआ तेज

चंडीगढ़: हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनवरी से सितंबर 2026 तक 6,824...

‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना से जल संरक्षण और फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने राज्य में भूजल के गिरते स्तर को...