AdvertisementPunjab Government
Himachalसड़क से नदी किनारे गिरी कार, 3 भाइयों समेत 4 की मौत

सड़क से नदी किनारे गिरी कार, 3 भाइयों समेत 4 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लाहौल घाटीः हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के उदयपुर-तिंदी मार्ग पर मोड़ा बीर मंदिर के पास बरातियों की एक कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में तीन भाइयों समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो सगे व एक चचेरा भाई शामिल है। हादसा सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, कार (एचआर-03पी-3251) में कुल 7 लोग सवार थे।

सभी तिंदी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि सलग्रां से बरात दुल्हन लेने तिंदी गई थी। वापसी के दौरान मोडा-बीर मंदिर के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क से खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शवों को भी बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले जाया गया।

घायलों में दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि हादसे में शिव कुमार व अजय निवासी सलग्रां (थनवानी) और कार्तिक पुत्र जारम चंद निवासी सलग्रां की मौत हुई है। शिव कुमार और अजय सगे भाई थे। जबकि चचेरे भाई विवेक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि घायलों में सलग्रां निवासी रोहित, समीर और वाहन चालक पुष्पेंद्र निवासी भुजुंड शामिल हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...