AdvertisementPunjab Government
Himachalबर्फबारी शुरूः लाहौल-स्पीति में वाहनों की रफ्तार रुकी, ग्राम्फू से बातल तक...

बर्फबारी शुरूः लाहौल-स्पीति में वाहनों की रफ्तार रुकी, ग्राम्फू से बातल तक सड़क बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

केलांगः जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन द्वारा 15 अक्तूबर को सुबह 8 बजे जारी दैनिक सड़क स्थिति रिपोर्ट के अनुसार दारचा से सरचू, दारचा से शिंकुला और ग्राम्फू से बातल तक सड़कें बंद है। इन मार्गों पर बर्फबारी के चलते यातायात रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार दारचा और जिंगजिंग बार में कई वाहन फंसे हुए हैं। सड़कें बंद होने से इन मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

जिला आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-003 पर दारचा से सरचू तक यातायात बंद है। बर्फबारी के कारण दारचा से शिंकुला मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-505 पर ग्राम्फू से बातल तक सड़क बंद है। इन मार्गों पर बर्फ जमने के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है।

प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से दारचा तक सड़क मार्ग खुला है। वहीं, रोहतांग दर्रे से अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल तक भी सड़क पर यातायात जारी है, लेकिन इस मार्ग पर सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक ही आवाजाही की अनुमति है।

बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 अक्तूबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में अंधड़, बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 अक्तूबर तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 18 अक्तूबर से अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab Bandh का शहर और छावनी में दिखा असर, पेट्रोल पंपों पर लटके ताले, देखें वीडियो

फिरोजपुर: मानसा में दो दिन पहले परमिंदर सिंह चोटा...

Punjab News: झोटा मर्डर केस में SHO सस्पेंड, DSP पर जल्द गिर सकती है गाज

मानसाः जिले में परमिंदर सिंह झोटा का गोलियां मारकर...

Punjab News: परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः मोहाली में प्रदर्शनकारियों ने की सड़क जाम, देखें वीडियो

मोहालीः परविंदर सिंह झोटा के हत्यारों के खिलाफ सख्त...

Punjab News: मान सरकार ने पकड़ा 425 करोड़ चोरी टैक्स, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब में GST चोरी के खिलाफ मान सरकार...

Punjab Bandh का शहर और छावनी में दिखा असर, पेट्रोल पंपों पर लटके ताले, देखें वीडियो

फिरोजपुर: मानसा में दो दिन पहले परमिंदर सिंह चोटा की हत्या के विरोध में आज पंजाब बंद की कॉल...

Punjab News: झोटा मर्डर केस में SHO सस्पेंड, DSP पर जल्द गिर सकती है गाज

मानसाः जिले में परमिंदर सिंह झोटा का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। वहीं इस मामले को लेकर...

Punjab News: परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः मोहाली में प्रदर्शनकारियों ने की सड़क जाम, देखें वीडियो

मोहालीः परविंदर सिंह झोटा के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर बुलाए पंजाब बंद...

Punjab News: मान सरकार ने पकड़ा 425 करोड़ चोरी टैक्स, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब में GST चोरी के खिलाफ मान सरकार ने बड़ी कार्रवाई की। जहां जीएसटी विभाग द्वारा सरकार को...