हाजीपुरः बिहार राज्य के हाजीपुर ज़िले से हत्या का एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बाईक सवार बदमाशों ने एक वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गए। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी कला पश्चिमी की बताई जा रही है। इस घटना से गांव के लोगों में सहम का माहौल बना हुआ है। घायल पार्षद को लोगों ने अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीन बदमाश एक कपड़े की दुकान में घुसकर वहां बैठे पार्षद पर गोलीयां चलानी शुरू कर दी। इसमें घटना में करीब तीन गोलियां वार्ड पार्षद को लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।