Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: भाइयों पर हमला कर लुटेरे 1 लाख की नकदी और...

Jalandhar News: भाइयों पर हमला कर लुटेरे 1 लाख की नकदी और सोने की चेन लेकर हुए फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देहात के लोहियां खास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 2 भाईयों पर लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान लुटेरे दोनों को गंभीर रूप से घायल करके 1 लाख की नगदी और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घायल दोनों भाईयों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जालंधर सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर से मंड क्षेत्र की ओर जाते समय नवां पिंड खालेवाल के पास चिट्टी बेई के पुल पर यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि गांव कंग खुर्द निवासी दो भाई बैंक से पैसे निकलवाकर लोहियां से वापस जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में नवां पिंड खालेवाल के पास मोटरसाइकिलों पर आए करीब 10 युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी और कुछ युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। लुटेरे दोनों भाईयों से नगदी और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हमले से एक दिन पहले एक भाई दुबई से गांव लौटा था।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पैक्टर बख्शीश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं थाने के एक सब-इंस्पैक्टर ने कहा कि दोनों के ब्यान दर्ज करने के लिए वह जालंधर गए थे। इस दौरान घायल भाइयों के एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि दोनों भाइयों की हालत अभी भी गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार आने के बाद उन दोनों द्वारा बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -