जालंधर, ENS: भारत के केरल में अनुसूचित जाति को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ अनुसूचित जाति ने बीते दिन भारत बंद की कॉल का ऐलान किया था। इसको लेकर जालंधर में दलित जातियों में दो फाड़ देखने को मिल रहा है। दरअसल, एक ओर बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा वडाला चौक, पठानकोट चौक और गुरु रविदास चौक धरना लगाया गया है। जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वाल्मीकि समुदाय द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया गया है।
इस दौरान वाल्मीकि समुदाय द्वारा नगर निगम दफ्तर के बाहर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए लड्डू बांटे जा रहे है। इसकी कुछ वीडियो भी सामने आई है, जहां वाल्मीकि समुदाय एक-दूसरे का और आने-जाने वाले लोगों का मुंह मीठा करवा रहे है। दूसरी ओर बाजारों में भी बंद का असर नहीं देखने को मिला है। रोजाना की तरह दुकानदारों द्वारा आज भी दुकानें खोली गई है, जबकि प्राइवेट स्कूलों में आज छुट्टी का ऐलान किया गया है और सरकारी स्कूल खुले हुए हैं।
