लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल के बाहर सास और दामाद के बीच जोरदार हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां, अपने बेटी को लेकर डिलीवरी की चैकिंग कराने आई सास और दामाद के बीच किसी बात को लेकर बहस बाजी हो गई। जिसके बाद देखते ही देखते ही एक दूसरे को मारने लगे। मौके मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों हटाया। जिसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।
सास ने मामले बारे जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग गिल चौक के पास रहते हैं। इसके बाद कहा कि मेरे लड़की को लगातार परेशान करता है। कल भी मेरे लड़की साथ मारपीट कि थी। आज डिलीवरी की चैकिंग के लिये आये थे। इसी दौरान फोन मेरा फोन मांगना लगा। नहीं देने पर जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद मेरे साथ मारपीट करने लगा। मेरी लड़की की डिलीवरी हो जाए मैं इसे सजा दिला के रहूंगी।

