HomeGovernment NewsHaryana Govtसिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से क्षेत्र में 33.78 करोड़ रुपये...

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से क्षेत्र में 33.78 करोड़ रुपये के सिंचाई विकास कार्यों को मिली गति

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: प्रदेश की सिंचाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से जिला में विशेषकर हलका तोशाम क्षेत्र में अनेक माईनरों के जीर्णोद्घार कार्यों की सौगात मिली है, जिससे किसानों को सीधा लाभ होगा। किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जल प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न नहरों, माइनरों, पुलों और पाइपलाइन परियोजनाओं पर करीब 33.78 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और सिंचाई व्यवस्था को आधुनिक एवं मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, सिंचाई व्यवस्था में सुधार होगा और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। सिंचाई विभाग के अनुसार विभिन्न परियोजनाओं पर कुल 33 करोड़ 78 लाख 01 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी, जिससे भिवानी जिले के अनेक गांवों को लाभ होगा।

सिंचाई मंत्री के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजना नेता एडवोकेट हरि सिंह सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि आलमपुर माइनर, थिलोड़ डिस्ट्रीब्यूटरी, डाडम डिस्ट्रीब्यूटरी, डाडम हिल माइनर तथा झांवरी डिस्ट्रीब्यूटरी की रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा निगाना नहर और निगाना फीडर पर पुलों का निर्माण, हेतमपुरा माइनर की लाइनिंग, पटौदी कला के सीतूवाला तालाब तक क्षेत्र तक भूमिगत आरसीसी पाइपलाइन तथा सिसर माइनर का जीर्णोद्घार किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व पूर्व सांसद किरण चौधरी के प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, प्रदीप गोलागढ़, पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार जांगड़ा, सुखबीर चयरमैन, अमित बापौडा आदि ने किसानों व आमजन के हित मे लिए गए इस निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी व पूर्व सांसद किरण चौधरी का आभार जताया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -