गुरुग्रामः हरियाणा में सोहना के धुनेला गांव के पास कार और बस की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में पति, पत्नी और उनके एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार के दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरा कार में 5 लोग सवार थे। एक्सीडेंट में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बूम प्रसाद की एक आंख भी अंदर घुस गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली के रजोकरी गार्डन निवासी टैक्सी ड्राइवर बूम प्रसाद परिवार के साथ राजस्थान से बालाजी धाम के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे।
द र्द ना क हा द साः कार और बस की ट क्क र में द पंति सहित बच्चे की मौ त, 2 की हालत नाजुक
#RoadAccident #CarBusCollision #FatalAccident #BreakingNews #AccidentNews https://t.co/cXf7RUZQyr— Encounter News (@encounternews2) October 29, 2026
तड़के करीब 3 बजे दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस-वे पर लोहटकी गांव के पास टूरिस्ट बस रोड किनारे खड़ी थी। इसी दौरान बस में स्विफ्ट कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। घटनास्थल के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें ड्राइवर सीट से चिपका नजर आ रहा है। कुछ लोग उन्हें निकालने का प्रयास करते हैं। फ्रंट सीट पर ड्राइवर के बराबर में बैठा एक बच्चा भी तड़पता दिखा, गाड़ी का बोनट काटकर लोगों ने उसे बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि दंपती और उनकी छोटी बच्ची की मौत हो गई।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फायर ब्रिगेड अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें फंसे लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिस टूरिस्ट बस से कार टकराई, उसमें कोई सवारी मौजूद नहीं थी। हादसे के बाद तीनों मृतकों के शव सोहना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
