.
Rashifalआज का राशिफल, 11 अगस्त 2026

आज का राशिफल, 11 अगस्त 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा आज सावन शिवरात्रि का व्रत है। आज शाम 6 बजकर 52 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज मां मंगला गौरी व्रत भी है। जानिए आज का ये शुभ दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, देखें अपना आज का राशिफल।

मेष राशि: मेष राशि वालों, आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आपके द्वारा की जाने वाली प्रार्थना का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आज आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और पॉजिटिव बने रहेंगे। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया परफॉर्म कर पाएंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करनी होगी।

वृष राशि: वृष राशि वालों, आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। आज दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। आज आपको किसी काम को लेकर उलझन हो सकती है, लेकिन आप शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब सही रहेगा। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगा; आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा हो जाएगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों, आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने भाई के साथ मिलकर किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी और भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। आज आप दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने कार्यों को पूरा करेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों, आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप जीवन को एक नए नजरिए से देखेंगे और समस्या को पॉज़िटिविटी के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण आज परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। आज अधूरे काम पूरे करने के लिए अच्छा दिन है और आज लेनदेन के मामलों में भी आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से प्रसन्नता होगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों, आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज दांपत्य जीवन एवं घर की व्यवस्था में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में पड़कर समय नष्ट न करें। आज आप कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे। आज आप अपने काम को छोटे–छोटे हिस्सों में बांट लें, जिससे काम करने में आसानी होगी।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों, आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। आज जीवनसाथी व परिवार का सहयोग आपके आत्मबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आज आप स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आप अपनी सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वालों, आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है क्योंकि आपको पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों के साथ-साथ नन्हें मेहमान का आगमन होगा। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी और स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत मिलेगी। आज आप व्यवसाय की कुछ योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों, आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित होगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें तो आप सफलता के ज्यादा नजदीक होंगे। आज युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले, अपनी बुद्धि और विवेक का उपयोग करें। आज समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपसे कुछ सीखने का प्रयास भी करेंगे।

धनु राशि: धनु राशि वालों, आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप घर शिफ्ट करने से पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। नया निवेश करने से पहले आप किसी जानकार की सलाह अवश्य ले लें। आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा। आज आपके घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आज आप नौकरी के साथ-साथ किसी बिजनेस की भी शुरुआत कर सकते हैं।

मकर राशि: मकर राशि वालों, आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्यक्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। आज आप भावनाओं में आकर कोई भी फैसला न लें और जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। इस राशि के व्यक्ति आज अपनी रुचि रचनात्मक कार्यों में दिखाएंगे। आज निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों, आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहेगा। आज नौकरी या बिजनेस के सिलसिले में आपकी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आपको आपके काम में कामयाबी मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप अपने सहकर्मियों की मदद करेंगे, जिससे काम सही समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर से मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आप परीक्षा में बेहतर परफॉर्म करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वालों, आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। यह समय आपके लिए आगे बढ़ने का है; सही योगदान देंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज आप दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर, अपने काम के ऊपर फोकस करें। आज किसी व्यवसाय की योजना को शुरू करने का सही समय है। आज आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

बस में खुद को पुलिस कर्मी बताकर ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

महेंद्रगढ़ः हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में रोडवेज बस...

Punjab News: दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान समर्थक नारे, आतंकी पन्नू ने की धमकी

फिरोजपुरः पंजाब में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह...

60 हजार की स्कूटी का 97वीं बार चालान, 10 लाख का जुर्माना पेंडिंग

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक स्कूटी...

इंसानियत शर्मसार! 2 बेटियों को पिता ने उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

कर्नाटकः बंगलूरू में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई...

बस में खुद को पुलिस कर्मी बताकर ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

महेंद्रगढ़ः हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में रोडवेज बस में एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बिना...

Punjab News: दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान समर्थक नारे, आतंकी पन्नू ने की धमकी

फिरोजपुरः पंजाब में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस द्वारा राज्य भर में चौकसी बढ़ा दी...

Punjab News: गुरबानी प्रसारण पर किसी एक चैनल का एकाधिकार नहींः ज्ञानी हरप्रीत सिंह, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल ने पूरी लीडरशिप के साथ श्री अकाल तख्त साहिब में प्रार्थना की। इस मौके पर...

60 हजार की स्कूटी का 97वीं बार चालान, 10 लाख का जुर्माना पेंडिंग

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक स्कूटी को जब्त करने का मामला सामने आया है। मामला बहुत...