Rashifalआज का राशिफल, 23 नवंबर 2026

आज का राशिफल, 23 नवंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 11 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 59 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 2 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैकुण्ठ चतुर्दशी का व्रत भी किया जायेगा । आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का राशिफल।

मेष राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरूरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में रोज की अपेक्षा अच्छा प्रॉफिट होगा। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी रिश्ते में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें। विष्णु कृपा से बिगड़े काम बन सकते हैं।

वृष राशि: आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में स्थिति बेहतर बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। नर्सिंग कर रहे छात्रों को उनके करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। अगर आप जॉब की तलाश कर रहे हैं तो आज अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिए काफी अच्छा दिन है। आज किसी काम को पूरा करने में आपको पिता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें गौर से सुनें, भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगी। युवाओं को बढ़िया नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हें पुराने किए गए कार्यों की वजह से वाहवाही मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कर्क राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में इंक्रीमेंट होगा। प्राइवेट शिक्षकों को किसी अच्छे कॉलेज से जॉब का प्रपोजल आएगा। सोशल वर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज लवमेट कहीं घूमने जा सकते हैं, आपके रिश्ते की डोर और मजबूत बनेगी। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है।

सिंह राशि: आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करियर को बढ़ाने में किए गए प्रयासों के चलते लाभ होगा। आज अपने प्रिय व्यक्ति से मिलने के कारण आपको खुशी होगी। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आएगी। संतान की सफलता के कारण घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरूरी काम में अपनी माता की मदद मांगेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विष्णु कृपा से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, आपको मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा। आज आपको किसी अनजान पर अत्यधिक विश्वास करने से बचना चाहिए। आप सामाजिक स्तर पर कुछ नए बदलाव करने की सोचेंगे, आपको अन्य लोगों का साथ भी मिलेगा, इससे आपका काम आसान हो जाएगा। आज आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी, आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सिनेमा जगत के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। आज आप काम करने का नया प्लान बनाएंगे, इससे आपके काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। आज आप छोटी-छोटी बातों में भी खुशियां ढूंढने में कामयाब होंगे। आज आप परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जाएगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबार संबंधी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी कॉपी कर सकता है। प्रॉपर्टी सेल-परचेज संबंधी बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेंगी। कोई जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे, जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार से होगी, उनके साथ आप कुछ चीजों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। लवमेट मूवी देखने जाएंगे, साथ ही एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके काम तय समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे। बिजनेस को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएंगे, जो कारगर साबित होगा। आज अचानक धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके बिजनेस में तरक्की होने के योग बने हुए हैं। अपने आसपास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। किसी काम में कम मेहनत से ही सफलता मिल जाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। खिलाड़ियों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे वह खेल में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी आज आपसे किसी ज्वेलरी की डिमांड कर सकती है। आज आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। आज आप सकारात्मक सोच के साथ कार्यों को करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। साइंस के अध्यापकों का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। आज ऑफिस में अपने कार्यों को ध्यानपूर्वक करें, ताकि आपकी कोई बैक-बाइटिंग न कर पाए। इस राशि के व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छात्रों का दिन राहत भरा रहेगा, नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा। अपने बच्चों को उपहार देंगे, बच्चों में खुशी का माहौल दिखेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताएं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। परिवार में अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर लेने से मन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: इंसानियत शर्मसार, प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पिता का कत्ल

फरीदकोटः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने...

Jalandhar News : दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के रामामंडी इलाके में देर रात...

Jalandhar News: : पॉश इलाके में सरेआम बाइक चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: वाहन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद...

आज का राशिफल, 24 नवंबर 2026

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार...

Punjab News: गुरु पर्व पर श्री दरबार साहिब में उमड़ी संगत, मनाया जाएगा विशेष समारोह, देखें वीडियो

अमृतसरः पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को लेकर आज सचखंड श्री हरिमंदर साहिब...

Punjab News: इंसानियत शर्मसार, प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पिता का कत्ल

फरीदकोटः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बेटे ने बुजुर्ग...

Jalandhar News : दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के रामामंडी इलाके में देर रात एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक...

Jalandhar News: : पॉश इलाके में सरेआम बाइक चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: वाहन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े व्यस्त इलाकों से भी गाड़ियां सुरक्षित...