JalandharJalandhar News: लक्की ठाकुर मर्डर केस में नरिंदर थापर सहित 3 गिरफ्तार,...

Jalandhar News: लक्की ठाकुर मर्डर केस में नरिंदर थापर सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मखदूमपुरा में लक्की ठाकुर कत्ल केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को 2 अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरिंदर थापर, दीपक राणा और गुड़िया पुत्री तरसेम लाल के रूप में हुई है। नरिंदर थापर और दीपक राणा को आरोपियों को फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार किया गया है। वहीं तीसरे आरोपी को जालंधर से गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी आदित्य वारियर ने कहा कि सीआईए स्टाफ की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी ने बताया कि लड़की को आरोपियों द्वारा पनाह देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नरिंदर थापर के खिलाफ 12 मामले दर्ज है। वहीं नशे को लेकर सामने आई बात की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि लक्की ठाकुर के बेटे का नरिदंर थापर के बेटे से दोस्ती थी, लेकिन दोनों में अचानक विवाद शुरू हुआ था और दोनों में लड़ाई हुई थी। जिसके बाद दोनों के विवाद को लेकर लक्की ठाकुर का बीते दिन कत्ल कर दिया गया। इस दौरान किडनैपिंग मामले को लेकर कहा कि लक्की ठाकुर द्वारा केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि नरिंदर थापर के पिस्टल का लाइसेंस रद्द किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार लक्की के खिलाफ 6 मामले दर्ज थे। डीसीपी ने कहाकि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: टला बड़ा हादसा, पिलर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब जिले में बड़े रेल हादसे को...

Ajit Doval ने पड़ोसी देशों को दिया बड़ा मैसेज, बोले – ‘हिंद महासागर की सुरक्षा जरुरी है’

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने एक...

Punjab News: टला बड़ा हादसा, पिलर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब जिले में बड़े रेल हादसे को अंजाम देने की साजिश समय रहते गार्ड की सतर्कता से...

केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50% फ्री बिजली रॉयल्टी

शिमला: हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य...

Punjab News: 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादलें, जालंधर के कमिशनर बनें गुरप्रीत भुल्लर, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से 31 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए। जारी आदेशों के...

Ajit Doval ने पड़ोसी देशों को दिया बड़ा मैसेज, बोले – ‘हिंद महासागर की सुरक्षा जरुरी है’

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने एक मीटिंग के दौरान बताया कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र के...