Rashifalआज का राशिफल, 20 नवंबर 2026

आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज 20 नवंबर दिन शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के संयोग में चंद्रमा का गोचर गुरु की राशि मीन में हो रहा है। और इस गोचर में चंद्रमा आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से शनि और चंद्रमा की युति बनेगी जिससे विषयोग बनेगा। लेकिन यहां पर कन्या राशि से शुक्र की भी दृष्टि रहेगी इस पर एक उत्तम संयोग यह बना है कि चंद्रमा से छठे, सातवें और आठवें भाव में क्रमशः गुरु, शुक्र और बुध जैसे शुभ ग्रहों का संचार हो रहा है जिससे विषयोग का प्रभाव न्यून होगा और कई राशियों के लिए देवउठनी एकादशी का दिन लाभदायक और आनंदप्रद रहेगा। ऐसे में आज शुक्रवार का दिन वृषभ, मिथुन और कन्या समेत कई राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और सामाजिक धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि, दिन खर्चीला रह सकता है। मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन चंद्रमा के द्वादश भाव में होने से खर्चीला रह सकता है। साथ ही आज आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। किसी धार्मिक और पारिवारिक काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दान पुण्य के काम भी आपके हाथों हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा लेकिन जीवनसाथी की भावनाओं और सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

वृषभ राशि, आर्थिक लाभ का अवसर पाएंगे। वृषभ राशि के जातकों के लिए आज देवउठनी एकादशी पर चंद्रमा का एकादश भाव में होना शुभ लाभदायक रहेगा। आपको भाग्य आर्थिक लाभ दिला सकता है। आप अपने किसी शौक को पूरा कर पाएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। पुराने मित्र आज आपके काम आ सकते हैं। घर परिवार में किसी शुभ मांगलिक काम का आयोजन हो सकता है। पिता और घर के बड़ों से आपको लाभ और आशीर्वाद मिल सकता है।

मिथुन राशि, सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। राशि स्वामी बुध पंचम में और सुख कारक शुक्र रहेंगे चतुर्थ भाव में जबकि चंद्रमा दसवें भाव में होकर काम में आपकी व्यस्तता को बढ़ाएंगे लेकिन आपको आध्यात्मिक उन्नति और लाभ का भी अवसर प्रदान करेंगे। आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। कारोबार में लाभ से मन आनंदित होगा। बच्चों के साथ आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे। शाम का समय आपके लिए अधिक सकारात्मक रहेगा, अपने अंदर आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। परिवार का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।

कर्क राशि, वरिष्ठ लोगों से स्नेह सहयोग मिलेगा। कर्क राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का राशि से नवम भाव में गोचर करना धर्म अध्यात्म में गहरी रुचि को बढा रहा है। आपके लिए जरूरी है कि आप वैचारिक मंथन से बचें। पारिवारिक जीवन में आपको पिता और वरिष्ठ लोगों से स्नेह सहयोग मिलेगा। खानपान में आपको संयम रखना होगा,फूड प्वाइजनिंग जैसी समस्या होने की आशंका रहेगी। घर में छोटे बच्चे हैं तो उनकी सेहत का ध्यान रखना होगा। प्रेम संबंध के मामले में दिन अच्छा है, कुछ नए संबंध भी जुड़ सकते हैं।

सिंह राशि, खर्च पर कंट्रोल करना होगा। सिंह राशि के लिए आज चंद्रमा का अष्टम भाव में होना और गुरु सिंह राशि में होना मिश्रित फल देने वाला रहेगा। भावुकता और आवेश में आकर आपको कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। वैसे आज कुछ पुण्य कार्य में भी धन खर्च हो सकता है। आज आप परंपरा और नियम से हटकर भी कुछ काम कर सकते हैं। वाहन सुख मिलने का भी योग बना हुआ है। वैवाहिक जीवन में कटु वाणी से बचना होगा नहीं तो रिश्ते में तनाव हो सकता है। विरोधियों से आपको सतर्क रहना होगा। असुरक्षित निवेश से आपको बचना होगा।

कन्या राशि, कई स्रोत से लाभ पाएंगे। कन्या राशि के जातकों के लिए आज देवउठनी एकादशी पर शुक्र और चंद्रमा का गोचर लाभ और सुख की वृद्धि करने वाला है। आपको भाग्य एक से अधिक स्रोत से लाभ प्रदान करेगा। कन्या राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। इस राशि की महिला जातकों को शौक श्रृंगार का अवसर मिलेगा। शुभ संदेश और सुख साधनों के मिलने की खुशी होगी। मित्रता और पहचान का दायरा भी बढे़गा।

तुला राशि, सुखद समय बिता पाएंगे। तुला राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का गोचर लाभ के साथ खर्च को भी दर्शा रहा है। आपको सामाजिक व्यवहार और पारिवारिक कार्यों से धन खर्च करना होगा। बीते दिनों की उलझन और मानसिक अशांति से राहत पाएंगे। शाम से रात का समय आपका सुखद बीतेगा। परिवार अथवा मित्रों के साथ आप सुखद समय बिता पाएंगे। आपको कोई अप्रत्याशित लाभ भी मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

वृश्चिक राशि, दूसरों के भरोसे काम छोड़ने से बचें। वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज शुक्रवार का दिन जीवन में प्रेम और सुख का संदेश ला रहा है। अविवाहित जातकों के विवाह का संयोग बन सकता है। आपको किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। वैसे आपके लिए सलाह है कि जो भी काम करें उसे पूरा करने पर ही छोड़ें नहीं तो अतिउत्साह और दूसरों के भरोसे काम छोड़ने पर काम अटक सकता है। आपको परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। खानपान आपको संयमित रखना होगा,सात्विक भोजन लेना बेहतर होगा। छोटे बच्चों का ध्यान रखें चोट लगने अथवा सेहत में नरमी से चिंता हो सकती है।

धनु राशि: जातकों के लिए आज का दिन शुभ।लाभदायक रहेगा। आपको परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि होगी। सामाजिक संपर्क बढेगा। किसी करीबी व्यक्ति से आपको सुखद समाचार प्राप्त होगा। आपको आर्थिक लाभ और रुचिकर भोजन मिलने की भी खुशी होगी। यात्रा भी आपकी सुखद और सफल रहेगी। माता और माता समान किसी महिला से आपको स्नेह सहयोग मिलेगा। आपके खाते में पुण्य की पूंजी जुड़ सकती है।

मकर राशि, कारोबार में आपको फायदा होगा। मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कह रहा है कि आपको अतिउत्साह से बचना होगा नहीं तो आपको गलत निर्णय की वजह से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों और सहयोग से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। बिजली के उपकरण और धातु के कारोबार में आपको फायदा होगा। पारिवारिक रिश्तों में आपको भाइयों से मेलजोल बनाकर रखना होगा। छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। वाणी और व्यवहार कुशलता का फायदा मिलेगा। जिन लोगों को बीपी की समस्या है वह दवाई और खानपान एवं दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि, कारोबार में लाभ बढ़ने से खुशी होगी। कुंभ राशि के लोगों के लिए आज देवउठनी एकादशी का दिन शुभ रहेगा। चंद्रमा दूसरे भाव में गोचर करेंगे। धर्म कर्म और अध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। कारोबार में लाभ पाएंगे। परिवार में आपसी सद्भाव और सहयोग बना रहेगा। परिवार की किसी परंपरा को निभाने में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपके हाथों आज कोई शुभ और पुण्य का काम भी हो सकता है। किसी जरूरतमंद की आप मदद कर सकते हैं। वैवाहिक संबंध मधुर और प्रगाढ़ बनेंगे। कोई पुराना निवेश लाभ दिलाएगा।

मीन राशि, नया काम और प्रोजेक्ट मिल सकता है। मीन राशि के जातकों के लिए आज एकादशी का दिन चंद्रमा शुभ बना रहे हैं। आप संयम और समझदारी से जीवन की तमाम उलझनों का समाधान निकाल पाएंगे। शनि आपकी राशि में बैठकर आपको विषयों की गहराई को समझने में मदद करेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया काम और प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। घर में किसी शुभ काम का संयोग बनेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का संयोग बन सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन...

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी हर छह माह बाद अपलोड करें जरूरी दस्तावेज

आर्थिक सहायता निर्बाध रखने के लिए तीन प्रमाण पत्र...

संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ऊना, सुशील पंडितः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सचिव शिखा लखनपाल के मार्गदर्शन में बुधवार को...

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती पंचकूला: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ICSSR प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ

11 देशों और भारत के 18 राज्यों से 300 प्रतिभागियों की सहभागिता; 290 शोध पत्र प्राप्त ऊना:  राजकीय महाविद्यालय ऊना...

ऊना पुलिस भर्ती में 693 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3,808 युवाओं ने लिया हिस्सा

पुरुष वर्ग में 398 और महिला वर्ग में 295 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 6,326 युवाओं ने किया था आवेदन ऊना: जिला...