Rashifalआज का राशिफल, 25 नवंबर 2026

आज का राशिफल, 25 नवंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष प्रतिपद 25 नवंबर को चंद्रमा का गोचर दिन रात रोहिणी नक्षत्र से वृषभ राशि में होगा। चंद्रमा का यह गोचर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज शिव और सिद्ध योग का संयोग बना है। और इसके साथ ही आज बुध विशाखा नक्षत्र में संचार करेंगे। ऐसे में आज का दिन मेष राशि के जातकों को सहकर्मियों से सहयोग दिलाएगा। जबकि वृषभ राशि वालो को महिला जातकों से लाभ दिलाएगा। आइए विस्तार से जानते हैं आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि,चंचलता पर कंट्रोल रखें। मेष राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन बुद्धि और चतुराई से काम में सफलता दिलाने वाला रहेगा। बस आपके लिए जरूरी है कि मन की चंचलता पर कंट्रोल रखें। आपको आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। और शाम से रात का समय परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा। कामकाज में आज आपको साथी सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। बिजनेस डील में सफलता पाएंगे। दिन का पहला भाग आपके लिए व्यस्तता भरा हो सकता है।

वृषभ राशि,आज का दिन लाभदायक रहेगा। वृषभ राशि के जातकों के लिए आज 25 नवंबर का दिन आर्थिक मामलों में उत्साहवर्धक रहैगा। रेडीमेड वस्त्र और फैशन के काम के जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन आपका सुखद और सहयोगपूर्ण रहेगा। आपको आज किसी महिला से सहयोग मिलेगा। कोई भौतिक सुख साधन मिलने की खुशी होगी।

मिथुन राशि,भाग्य कमाई का मौका देगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन बुध शुक्र की युति से अनुकूल रहेगा। आपको आज भाग्य कमाई का मौका दे सकता है। बुद्धि और सटीक निर्णय से आपको फायदा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में मिथुन राशि के जातकों के प्रदर्शन बेहतर होगा। शिक्षकों और मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि, बड़ों से आपको सहयोग मिलेगा। कर्क राशि के जातकों के लिए आज उच्चस्थ चंद्रमा शुभ फलदायी होगा। आपका मनोबल और उत्साह बना रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपको अनुभव और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। आप आर्थिक रूप से अपने को मजबूत बनाने के लिए किसी योजना पर काम कर सकते हैं। पिता और घर के बड़ों से आपको सहयोग मिलेगा। किसी सगे संबंधी से आपको आज कुछ सुखद समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि, परिश्रम का फायदा मिलेगा। सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रभाव और सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आप सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता पाएंगे, प्रबंधन के काम में आपको अपनी चतुराई और अनुभव का फायदा मिलेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आपको आज परिश्रम का फायदा मिलेगा। जो लोग आज इंटरव्यू दे रहे हैं वह अपने बेहतर प्रदर्शन से संतुष्ट होंगे। फैमिली बिजनेस के काम से जुड़े जातकों को आज परिवार के सहयोग से फायदा मिलेगा। प्रेम संबंध में आपको आज प्रेम के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि, दूरगामी सोच का फायदा मिलेगा। कन्या राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन चंद्रमा के भाग्य भाव में होने से शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज परिश्रम से ज्यादा भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र मे आप अपने प्रदर्शन से संतुष्ट होंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन और सहयोग आपको आज प्राप्त होगा। परिवार में आपकी बातों का सम्मान होगा। बिजनेस में आप अपनी दूरगामी सोच का लाभ ले पाएंगे।

तुला राशि, धन वापस मिल सकता है। तुला राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने पेंडिंग काम को पूरा कर पाएंगे। विरोधियों और शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना होगा, वैसे आप अपनी चतुराई और बुद्धि से शत्रुओं को मात देने में सफल रहेंगे क्योंकि अष्टम के उच्च चंद्रमा का प्रभाव बना हुआ है। किसी को आपने कर्ज या उधार दिया है तो आपको अपना धन वापस मिल सकता है। आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी और संतुष्टि मिलेगी।

वृश्चिक राशि, दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन करियर के लिए अनुकूल रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। राशि में बैठे सूर्य आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करेंगे। आप आज लॉग टर्म निवेश करके भविष्य में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पिता से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। अगर आप नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कोई मौका मिल सकता है। दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा। सप्तम भाव का चंद्रमा वैवाहिक जीवन में आपको सुख सहयोग प्रदान करेगा।

धनु राशि, खर्च पर आपको आज कंट्रोल करना होगा। धनु राशि के लोगों के लिए आज 25 नवंबर का दिन मानसिक तनाव की वृद्धि करने वाला रहेगा। सूर्य राशि से द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं जिससे आपको शरीर के ऊपरी भागों में परेशानी की अनुभूति होगी। आपको आज किसी मित्र या परिचित को लेकर चिंता हो सकती है। खर्च के मामले में आपको आज संयम से चलना होगा, कुछ अनचाहे और अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दूसरों की बजाय अपने पर ध्यान देना ज्यादा बेहतर होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी चिंता रहेगी।

मकर राशि, सेहत के प्रति सजग रहें। मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में सुखद रहेगा। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता मिलेगी। कारोबार की दृष्टि से दिन आज लाभदायक रहेगा, आप कोई नया काम या नई स्ट्रैटजी के साथ करियर में आगे बढ़ पाएंगे। दोस्तों के आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का प्रति सजग रहना चाहिए, जोखिम लेने से आपको बचना चाहिए। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी।

कुंभ राशि, गलतफहमी और वहम से बचें। आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए भौतिक सुख साधनों की वृद्धि करने वाला रहेगा। माता की ओर से आपको आज स्नेह सहयोग मिलेगा। किसी कारण से दूर अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। साथी सहकर्मियों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य जातको के लिए आज कोई रिश्ता आ सकता है अथवा कुछ नए संबंध भी जुड़ सकते हैं। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि गलतफहमी और वहम को मन में न रखें। जिन जातको को घुटनों की समस्या है उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

मीन राशि, प्रबंधन क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। मीन राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन पूर्व अनुभव और ज्ञान का लाभ दिलाने वाला रहेगा। छठे भाव का गुरु आपके पराक्रम और साहस में इजाफा करेगा जिससे आप अपने विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों पर प्रभावी रहेंगे। प्रबंधन क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से आप सफलता पाएंगे। प्रॉपर्टी के काम में भी आपको आज फायदा मिलेगा। बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों से आपको आज सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। कुछ समय आप एकांत में बिताना पसंद करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: दुकान में घुसकर नौजवान का तेजधार हथियारों से कत्ल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदुमपुरा में दुकान में घुस कर नौजवान...

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर:...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) :...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Jalandhar News: दुकान में घुसकर नौजवान का तेजधार हथियारों से कत्ल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदुमपुरा में दुकान में घुस कर नौजवान पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। इस घटना...

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरु...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) : पंजाब की राजनीति में अकाली दल और BJP के गठबंधन...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को श्री गुरु...