Rashifalआज का राशिफल, 24 नवंबर 2026

आज का राशिफल, 24 नवंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान की कार्तिक पूर्णिमा है। साथ ही आज देव दीपावली का त्योहार भी मनाया जायेगा। आज शाम 4 बजकर 6 मिनट तक परिघ योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। तो वहीं आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेगा। जानिए आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए क्या संकेत दे रहा है।

मेष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज का दिन आपके जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर बात हो सकती है। आज आप नई योजनाओं पर नए तरीके से काम करेंगे। घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बना सकते हैं। अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो आज आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। आज जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को नजरंदाज कर देना आपके रिश्ते को बेहतर बनायेगा।

वृष राशि: आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा फायदा होगा। मेहनत और लगन देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि: आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अपना और अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखे। कुछ छिपे विरोधी आपके काम में अड़चने डालेंगे परन्तु आप का पॉजिटिव अप्रोच आपको मजबूत बनाये रखेगा। लाइब्रेरियन की सैलेरी मे इंक्रीमेंट होने के योग हैं। महिलाओं को कोई बिजनेस शुरू करने में घर वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। अगर नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो पहले उसके बारे में अच्छे से जानकारी कर लें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कार सीखने की प्रैक्टिस कर सकते हैं। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। विरोधी पक्ष से सावधान रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। महिलायें आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगी।

सिंह राशि: आज आप अपने दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। अपने घर को फेस्टिवल के अकोर्डिंग डेकोरेट करवा सकते हैं, घर में सुख सम्रद्धि बनी रहेगी। आज कोई दोस्त आपसे मिलने घर आयेगा जिससे अपनी पर्सनल बातें डिस्कस करेंगे।

कन्या राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज काम पूरा करने में आपको किसी सहयोगी की मदद मिलेगी। आपके करियर में अचानक बदलाव आयेगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आपकी माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के लिए बात कर सकते हैं। अपनी स्किल पर ज्यादा से ज्यादा काम करें आपको भविष्य में इसका अच्छा लाभ मिलेगा। जो लोग कार कलेक्शन में रूचि रखते हैं, वो नयी कार खरीदेंगे।

तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आपके काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आपको अपने बच्चों के सफलता से खुशी मिलेगी, बच्चों में भी उत्साह बना रहेगा। आज आपका सोशल नेटवर्क मजबूत रहेगा। अपने बिजी शेड्यूल से थोडा समय ईश्वर की पूजा पाठ के लिए निकालें मन शांत रहेगा। महिलाएं आज अपने घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। आज आप लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन आपके जीवन मे नया बदलाव लेकर आएगा। आज आप किसी दोस्त के घर डिनर के लिए जायेंगे, जहां मस्ती का माहौल रहेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। मार्केट से आज कुछ नए प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। आज आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगेगा।

धनु राशि: आज आपका आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता हैं। अपने काम को सरल बनाने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा लेंगे। सेल्समैन को आज किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जायेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आपके बच्चे डांस क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा होगा।

मकर राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। इस राशि के विवाहित किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बिजनेस के काम में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग मूर्ति के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिखने का मन बनायेंगे, जिसे लोगों द्वारा पसंद किया जायेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कुम्भ राशि: आपका दिन मिला-जुला रहने वाला हैं। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। आज आप दोस्तों के साथ मॉल घूमने जायेंगे और साथ मे शॉपिंग भी करेंगे। इंजीनियरिंग कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा सीखने को मिलेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आय के अलग-अलग स्त्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे।

मीन राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे, काम के नए टारगेट बनायेंगे। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में इजाफा होगा और पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिलेगा। इस राशि के जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के आसार हैं। आज आत्मनिर्भर होकर फैसले करने से काम बनेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News : दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के रामामंडी इलाके में देर रात...

Jalandhar News: : पॉश इलाके में सरेआम बाइक चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: वाहन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद...

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के...

Jalandhar News : दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के रामामंडी इलाके में देर रात एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक...

Jalandhar News: : पॉश इलाके में सरेआम बाइक चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: वाहन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े व्यस्त इलाकों से भी गाड़ियां सुरक्षित...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व...

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul Tent Industries की फैक्ट्री मे आग लगने की खबर है।...