Internationalवर्करों की हड़ताल से 87 फैक्ट्ररियां बंद, छोड़े आंसू गैस के गोले,...

वर्करों की हड़ताल से 87 फैक्ट्ररियां बंद, छोड़े आंसू गैस के गोले, साउंड ग्रेनेड का किया इस्तेमाल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ढाकाः बांग्लादेश में RMG (रेडीमेड गारमेंट) श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन (26वां दिन): श्रमिकों ने नए न्यूनतम वेतन को खारिज कर दिया गया। वर्करों के प्रदर्शन को लेकर गाजीपुर और सावर-अशुलिया में प्रदर्शन चल रहा है। वहीं मजदूरों की हड़ताल के कारण 87 कारखाने बंद हो चुके है। बांग्लादेश में कहीं कपड़ा मजदूर तो कहीं ई-रिक्शा के ड्राइवरों का प्रदर्शन जारी है। ऐसे में मजदूरों का लगातार चल रहा प्रदर्शन पीएम तारिक रहमान के लिए सिरदर्द बना हुआ है। मजदूर संगठनों के साथ लंबी बातचीत के बाद सरकार की ओर से गठित वेज बोर्ड ने न्यूनतम मासिक वेतन 36 फीसदी बढ़ाकर 17,000 टका (₹12,612) कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

पहले यह रकम 12,500 (₹9273) टका थी। लेकिन वेतन बढ़ाने के फैसले के बावजूद हालात सामान्य नहीं हुए हैं। ढाका के पास अशुलिया समेत कई औद्योगिक इलाकों में प्रदर्शन, काम बंद और फैक्ट्रियों के बंद रहने का सिलसिला जारी है। हालात संभालने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ाई गई है। बुधवार सुबह करीब 12 घंटे की चर्चा के बाद वेज बोर्ड ने नए वेतन पर मतदान किया। बोर्ड के अध्यक्ष जज सैयद आजाद सुब्हानी ने बताया कि बहुमत ने 17,000 टका न्यूनतम मासिक वेतन के पक्ष में समर्थन दिया।

इस फैसले के साथ ही कपड़ा मजदूरों की लंबे समय से चली आ रही वेतन बढ़ाने की मांग को आंशिक राहत मिली है। वहीं आज सुबह से ही दो प्रमुख राजमार्गों पर मजदूर डटे हुए हैं। ऐसे में ढाका को तंगैल और मयमनसिंह से जोड़ने वाले राजमार्गों पर स्थित नाओजोर, भोगरा, चांदना चौराहे और चायदाना इलाकों में मजदूर जमा हो गए हैं। इन रास्तों को रोके जाने के कारण दोनों राजमार्गों पर दोनों दिशाओं में भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बता दें कि बांग्लादेश में कपड़ा मजदूर लंबे समय से कम वेतन और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। उनका कहना है कि खाने-पीने की चीजों, मकान के किराये, आने-जाने और इलाज का खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन उनकी कमाई उस हिसाब से नहीं बढ़ी। शुरुआत में मजदूरों ने न्यूनतम मासिक वेतन 12,500 टका से बढ़ाकर 30,000 टका करने की मांग की थी। बातचीत आगे बढ़ी तो मजदूर प्रतिनिधियों ने 22,000 टका का प्रस्ताव रखा। दूसरी ओर, फैक्ट्री मालिक 15,700 टका तक वेतन बढ़ाने के लिए तैयार थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पार्सल में जाली आईडी लगाने और लाखों के नुकसान को लेकर कोरियर कंपनी में जमकर हंगामा, देखें वीडियो

लुधियानाः गिल रोड स्थिति एक्सेल वर्ल्डवाइड कोरियर कंपनी के...

Punjab News: सरकार ने किसानों को दी राहत, गन्ने के दामों में हुई बढ़ौतरी

चंडीगढ़ः पंजाब के गन्ना किसानों को सरकार ने बड़ी...

Punjab News: अकाली दल-भाजपा का गठबंधन एक ठग-जोड़ हैः मथारू, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी मोगा के मतवानी गांव में...

CM Saini के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर

चंडीगढ़: हरियाणा में वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने और...

हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के प्रवक्ता ने...

Punjab News: पार्सल में जाली आईडी लगाने और लाखों के नुकसान को लेकर कोरियर कंपनी में जमकर हंगामा, देखें वीडियो

लुधियानाः गिल रोड स्थिति एक्सेल वर्ल्डवाइड कोरियर कंपनी के दफ्तर में निहंग सिंह पहुंच गए। दरअसल, कोरियर कंपनी के...

Punjab News: सरकार ने किसानों को दी राहत, गन्ने के दामों में हुई बढ़ौतरी

चंडीगढ़ः पंजाब के गन्ना किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए...

Punjab News: अकाली दल-भाजपा का गठबंधन एक ठग-जोड़ हैः मथारू, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी मोगा के मतवानी गांव में एक विशाल 'खुशहाल पंजाब महा रैली' आयोजित कर रही है।...

CM Saini के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर

चंडीगढ़: हरियाणा में वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने और प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक एवं निवेश मानचित्र पर और अधिक...