नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास ने विदेश जाने से रोकने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दे दी है। सरकार एजेंसियों की ओर से विदेश जाने से रोक लगाने के फैसले के खिलाफ उन्होंने अर्जेंट सुनवाई की मांग रखी है। वकील ने कोर्ट को यह बताया है कि उनकी फ्लाइट कल शाम की है इसलिए मामले को आज ही सुना जाए। ऐसे में इस पर एक्टिंग चीफ जस्टिस नितिन सांब्रे ने कहा कि मामले की सुनवाई कल होगी।
सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को 23 नवंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लंदन जाने वाली उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, यह रोक चेन्नई में स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट की ओर से शो कॉज नोटिस के बाद लगाई गई थी। यह नोटिस उनके बर्थडे की जानकारी को लेकर दी गई थी। पासपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि जब तक यह मामला चल रहा है तब तक वे यात्रा के लिए इस पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें।
पासपोर्ट का फिर किया जाएगा वैरिफिकेशन
सरकारी सूत्रों की मानें तो आधार, पासपोर्ट और जन्म प्रमाण पत्र जैसे अलग-अलग दस्तावेजों में जन्म संबंधी जानकारी के मेल न खाने की बात पिछले कुछ महीनों में सामने आई थी। इसके चलते क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने उनके पासपोर्ट आवेदन की फाइल में दर्ज हुए दस्तावेजों और जानकारी को फिर से वेरिफिकेशन शुरु कर दिया है। उन्हें 21 अगस्त 2019 को पासपोर्ट जारी किया गया था।
7 दिनों के अंदर मांगा गया सौरव से जवाब
सौरव दास को सोमवार शाम को ईमेल के जरिए एक नोटिस भेजा गया है। इसमें उनसे एक जन्मस्थान से जुड़ी महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने के मामले में 7 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया है। उनसे कहा गया है कि वो सहायक दस्तावेजों के साथ इन गलत जानकारियों को साप करें। यदि वो ऐसा न करने पर पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 10(B) के अंतर्गत उनका पासपोर्ट जब्त किया जा सकता है। नोटिस में उन्हें साफ रुप से सलाह दी गई है जब तक वो अपना जवाब दाखिल नहीं कर देते तब तक वो अपने पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें।

