Rashifalआज का राशिफल, 21 नवंबर 2026

आज का राशिफल, 21 नवंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

21 नवंबर का राशिफल बता रहा है कि आज चंद्रमा का गोचर मीन राशि में रेवती नक्षत्र से हो रहा है। जबकि आज शनि भी चंद्रमा के साथ संचार करेंगे और शुक्र के साथ चंद्रमा का समसप्तक योग बनेगा। ऐसे में आज कार्तिक मास की द्वादशी तिथि का दिन मिथुन और कन्या समेत कई राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। रेवती नक्षत्र के प्रभाव से आज कई राशियों को कारोबार में लाभ का मौका मिलेगा और अपने प्रदर्शन से संतुष्ट होंगे। आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, देखें अपना आज का भविष्यफल।

मेष राशि, मानसिक उलझन महसूस करेंगे। आज 21 नवंबर का दिन मेष राशि के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने किसी काम के लेकर दुविधा में रहेंगे। घर के बड़ों के सहयोग आपके काम आएगा। बिजनेस में आज का दिन स्लो रह सकता है। सेहत में भी सुस्ती महसूस करेंगे। शाम से रात का समय आपका उत्साहवर्धक रहेगा। दोस्तों के साथ मौज मनोरंजक करने का मौका मिल सकता है। वैसे आपको खानपान में संयम रखने की जरूरत है।

वृषभ राशि, पारिवारिक मामलों पर फोकस बढ़ेगा। वृषभ राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन सुख शांतिमय रहेगा। आप आज पारिवारिक जीवन पर अधिक फोकस करेंगे। किसी घरेलू जिम्मेदारी को निभाने में आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आपको राशि स्वामी शुक्र का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप प्रेमी के साथ यादगार पल बिता पाएंगे और अपने रिश्ते को आगे ले जाने के लिए भी प्लान करेंगे। तकनीकी चीजों में अपने अनुभव और ज्ञान का लाभ ले पाएंगे।

मिथुन राशि, पुण्य कार्यों पर धन खर्च होगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपकी व्यस्तता दिन भर बनी रहेगी लेकिन काम के साथ ही साथ आपका मन आज दर्शन और अध्यात्म की ओर भी आकृष्ट होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको लाभ के साथ दान पुण्य पर भी धन खर्च करना होगा। बच्चों से संबंधित किसी मामले में आपको समय और धन खर्च करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि, अपने लिए मनोरंजक समय निकाल पाएंगे।कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के आरंभ में मन बोझिल रहेगा लेकिन शाम तक आप ऊर्जा और ताजगी महसूस करने लगेगे। धर्म कर्म और गूढ विषयों में आपकी रुचि बढेगी। आपको परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज काम के साथ-साथ मनोरंजक समय भी अपने लिए निकालेंगे। कारोबार में लाभ बना रहेगा। पुराना किया काम आज आपके लिए लाभ का अवसर भी लाएगा।

सिंह राशि, तुनक मिजाज हो सकते हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन नरम गरम रहेगा। आप तुनक मिजाज हो सकते हैं, छोटी-छोटी बातों पर आपको क्रोध आ सकता है। जीवनसाथी और घर के बड़ों का सपोर्ट आपके लिए टॉनिक का काम करेगा। सरकारी काम में आज परेशानी हो सकती है,समय और कागजात का ध्यान रखें काम अटक सकता है। वाहन और खानपान से संबंधित काम में आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। पुराने मित्रों और परिचितों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी सामाजिक काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि, अधिकारी आपको कोई बड़ा मौका दे सकते हैं। कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपनी क्षमता को बाहर लाने का रहेगा। आपके अधिकारी और सहकर्मी आप पर भरोसा करेंगे और आपको कोई मौका दे सकते हैं। मित्रों के साथ आपको मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप रुचिकर खानपान का आनंद ले पाएंगे। आपकी कोई चाहत पूरी होगी जिससे मन प्रसन्न होगा। मान सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। प्रेम संबंध के मामले मे आपको शुभ ग्रह स्थिति का लाभ मिलेगा,कोई गिले शिकवे हैं तो उसे भी दूर कर पाएंगे।

तुला राशि, यात्रा का संयोग बन सकता है।‌ तुला राशि के लिए आज चंद्रमा का छठे में और शुक्र का द्वादश भाव में गोचर करना सेहत में नरमी और सुस्ती को दर्शा रहा है। आपको काम के साथ ही साथ आराम का भी ध्यान रखना होगा। किसी पुरानी समस्या के सामने आने से आपको परेशानी हो सकती है। बच्चों के साथ आपका तालमेल आज बना रहेगा। आपको किसी छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाना होगा। किसी सगे संबंधी अथवा मित्र से मिलने का संयोग बनेगा। प्रेम संबंध के लिहाज से दिन आज आपके पक्ष में रहेगा। प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे। रुचिकर भोजन मिलने की खुशी होगी।

वृश्चिक राशि, लाभदायक डील मिल सकती है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन राशि में सूर्य के गोचर से ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला रहेगा। आप कठिन काम को भी पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम प्लान कर रहे हैं तो आपको लाभदायक डील मिल सकती है। जो जातक गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको भी आज लाभ मिलने की खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में आपको ससुराल पक्ष के संबंधियों से लाभ और सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है।

धनु राशि, सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन थकान भरा रहेगा लेकिन परिवार के सपोर्ट से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप सहकर्मियों के सहयोग से अपना काम पूरा कर पाएंगे। अपने लिए आप वस्त्र और शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। वाहन पर आपको खर्च करना पड़ सकता है, यात्रा का भी संयोग बन रहा है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकता है। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी।

मकर राशि, कार्ययोजना में बदलाव संभव। मकर राशि के लिए आज का सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। आप में विषयों को गहराई से जानने की रुचि रहेगी, शोध कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आपको आर्थिक मामलों मे भी भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। पुराने लेनदेन आप निपटा पाएंगे। आपका पैसा फंसा है तो आपको प्रयास करना चाहिए,वापस मिलने का योग प्रबल है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको कुछ अप्रत्याशित कारणों से अपनी कार्य योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। बड़े भाई से आज वाद विवाद में उलझने से आपको बचना होगा। बाहरी खानपान से आपको बचना चाहिए।

कुंभ राशि, दूसरों की जिम्मेदारी लेने से बचें। आपके लिए आज आत्ममंथन और चिंतन का दिन है। आप पीछे किए गए काम की समीक्षा करेंगे जिससे आपको आगे का रास्ता अधिक स्पष्ट नजर आएगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको सार्थक परिणाम प्रदान करेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और तालमेल रहेगा लेकिन बच्चों और किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत में नरमी से चिंता परेशानी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि दूसरों की जिम्मेदारी लेने से बचें। लव लाइव में जुबान पर कंट्रोल रखें।

मीन राशि, दिन का दूसरा भाग सकारात्मक रहेगा। मीन राशि के जातक आज दिन के पहले भाग वैचारिक उलझन में रह सकते हैं जिससे इनका काम स्लो चलेगा। लेकिन दिन का दूसरा भाग आपको आगे बढ़ने के लिए पुश करेगा। आप किसी शुभ काम में भाग ले सकते हैं। पड़ोसियों का व्यवहार सकारात्मक रहेगा। वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। मीन राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त कर पाएंगे। कैटरिंग, गिफ्ट आइटम और वस्त्रों के कारोबार से जुड़े जातकों को आज विशेष रूप से फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश,...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार...

Punjab News: साउंड की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निजी घर में ईसाई समुदाय द्वारा...

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ...

रील बनाने का शौक पड़ा भारी, मालगाड़ी पर चढ़ा छात्र करंट की चपेट में आया

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में सोशल मीडिया पर रील...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये में दी थी सुपारी बालाघाट: मध्य प्रदेश के...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल...

Punjab News: साउंड की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निजी घर में ईसाई समुदाय द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तेज़ आवाज़ को लेकर पड़ोसियों...

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के अंतर्गत वेव्स फिल्म बाजार में हरियाणा की...