AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtशिकायतों के समाधान की अब होगी बारीकी से निगरानी, अधिकारियों को दिए...

शिकायतों के समाधान की अब होगी बारीकी से निगरानी, अधिकारियों को दिए निर्देश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी (शिकायत निवारण) भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गत दिनों जन संवाद, सीएम विंडो, एसएमजीटी (सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर) तथा समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समाधान की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के बाद अब सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।

खदरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास अपनी शिकायत लेकर आने वाले हर फरियादी की समस्या के समाधान को गंभीरता से लिया जाए। मुख्यमंत्री के पास फरियादी के दस्तावेज इस आशा और विश्वास के साथ भेजे जाते हैं कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई होगी। ऐसे में विभागों के नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई हो और फरियादी को समाधान मिले।

उन्होंने ये निर्देश सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शिकायतों की एक्शन टेकन रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में 1 मार्च 2026 से प्राप्त कुल 259 शिकायतों की समीक्षा की गई, जिनमें जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त 68 तथा सीएम विंडो के माध्यम से प्राप्त 191 शिकायतें शामिल हैं।

उन्होंने विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो और जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए तथा जिन मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है, उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट समय पर अपडेट की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत को केवल एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय भेजने तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि उसकी वास्तविक स्थिति और समाधान की भी निगरानी की जाए।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अस्थायी तौर पर हरियाणा एलाइड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन किया गया है। आगे से एमपीएचडब्ल्यू कोर्स के मापदंड काउंसिल की गाइडलाइन के अनुसार तय किए जाएंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

CM Saini से सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन ने की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सिंगापुर...

Punjab News: नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

मोगाः जिले में पुलिस की ओर से नशे के...

राष्ट्रपति और राज्यपाल ने एम्स बिलासपुर के प्रथम स्नातक बैच को प्रदान की उपाधियां

शिमला: भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने अखिल भारतीय...

Axis Bank के ATM को काटकर 30 लाख लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

शमशाबादः हैदराबाद में तमिलनाडु के रंगारेड्डी से चोरी की...

Punjab News: 11 को होगी 5 कि.मी. मैराथन, 4 जिलों में किया जाएगा आयोजन, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी की अगुवाई में 11 अक्टूबर...

CM Saini से सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन ने की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन ने मंगलवार को मुलाकात...

Punjab News: नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

मोगाः जिले में पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाया जा रहा ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ अभियान लगातार...

राष्ट्रपति और राज्यपाल ने एम्स बिलासपुर के प्रथम स्नातक बैच को प्रदान की उपाधियां

शिमला: भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में संस्थान...

Axis Bank के ATM को काटकर 30 लाख लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

शमशाबादः हैदराबाद में तमिलनाडु के रंगारेड्डी से चोरी की एक ऐसी ही वारदात सामने आई है। जहां एक्सिस बैंक...