AdvertisementPunjab Government
Haryana GovtCM Saini से सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन ने की...

CM Saini से सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन ने की मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन ने मंगलवार को मुलाकात कर हरियाणा और सिंगापुर के बीच सहयोग के विभिन्न आयामों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में शिक्षा, कौशल विकास, जल प्रबंधन, शहरी विकास, तकनीकी नवाचार तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर सरकार द्वारा प्रदान की गई गर्मजोशी भरी मेजबानी के लिए डॉ. विवियन बालाकृष्णन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिंगापुर ने आधुनिक शहरी विकास, जल प्रबंधन और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय अनुभव अर्जित किया है और इन अनुभवों से हरियाणा को भी काफी लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था और नई तकनीकों के अनुरूप अपने विकास मॉडल को आगे बढ़ा रहा है। ऐसे में सिंगापुर के साथ सहयोग से राज्य में वॉटर ट्रीटमेंट, जल संरक्षण, शहरी नियोजन और आधुनिक तकनीकी समाधानों को और अधिक प्रभावी ढंग से अपनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच मजबूत साझेदारी हरियाणा की विकास यात्रा को नई दिशा और गति प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवाओं की प्रतिभा और सिंगापुर की तकनीकी विशेषज्ञता का समन्वय राज्य के विकास के लिए नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करने के साथ-साथ राज्य में आधुनिक और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना है। नायब सिंह सैनी ने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा और सिंगापुर के बीच बढ़ता सहयोग शिक्षा, कौशल, जल प्रबंधन, शहरी विकास और तकनीकी नवाचार के क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा तथा प्रदेश को आधुनिक विकास के नए आयाम प्रदान करेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री...

भगवंत मान सरकार राज्यवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि एवं सहायक व्यवसायों को और...

सिंगापुर से हरियाणा के लिए 5,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

चंडीगढ़: हरियाणा को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूत...

Haryana News: पुलिस टीम ने भारी मात्रा में बरामद नशीले पदार्थ और रोलिंग पेपर किए नष्ट, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर भर में बच्चों को नशे की शुरुआती आदतों से बचाने और शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले एवं...

भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की कि भगवंत सिंह मान...

भगवंत मान सरकार राज्यवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब सरकार राज्यभर के लोगों को स्वच्छ एवं पीने योग्य...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि एवं सहायक व्यवसायों को और मजबूत करने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों...