AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtकिसानों के हित में हरियाणा में निर्धारित समय से पहले शुरू की...

किसानों के हित में हरियाणा में निर्धारित समय से पहले शुरू की गई धान की खरीद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान धान की खरीद निर्धारित समय से पहले शुरू कर दी है। प्रदेश में धान की खरीद 1 अक्तूबर के बजाय 29 सितंबर से शुरू कर दी गई है। धान खरीद का कार्य 29 सितंबर से 15 नवंबर तक चलेगा।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य सामान्य धान (कॉमन) के लिए 2441 रुपये प्रति क्विंटल तथा धान (ग्रेड-ए) के लिए 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। प्रदेश में धान की खरीद 249 मंडियों/खरीद केंद्रों के माध्यम से की जा रही है।

उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी मंडियों एवं खरीद केंद्रों को जियो-फेंसिंग सुविधा से युक्त किया गया है। प्रदेश में धान की खरीद खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा की जा रही है।

सरकार द्वारा अन्नदाता के एक-एक दाने की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है और किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

राष्ट्रपति और राज्यपाल ने एम्स बिलासपुर के प्रथम स्नातक बैच को प्रदान की उपाधियां

शिमला: भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने अखिल भारतीय...

Axis Bank के ATM को काटकर 30 लाख लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

शमशाबादः हैदराबाद में तमिलनाडु के रंगारेड्डी से चोरी की...

Punjab News: 11 को होगी 5 कि.मी. मैराथन, 4 जिलों में किया जाएगा आयोजन, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी की अगुवाई में 11 अक्टूबर...

शिक्षा मंत्री ने राजकीय हाई स्कूल नूरवाला में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

चंडीगढ़: ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ अभियान के तहत मंगलवार...

16 से 20 नवंबर तक होगी हरियाणा में विभागीय परीक्षाएं

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं...

राष्ट्रपति और राज्यपाल ने एम्स बिलासपुर के प्रथम स्नातक बैच को प्रदान की उपाधियां

शिमला: भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में संस्थान...

Axis Bank के ATM को काटकर 30 लाख लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

शमशाबादः हैदराबाद में तमिलनाडु के रंगारेड्डी से चोरी की एक ऐसी ही वारदात सामने आई है। जहां एक्सिस बैंक...

Punjab News: 11 को होगी 5 कि.मी. मैराथन, 4 जिलों में किया जाएगा आयोजन, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी की अगुवाई में 11 अक्टूबर को में होने वाली 5 किलोमीटर मैराथन के लिए कमर...

शिक्षा मंत्री ने राजकीय हाई स्कूल नूरवाला में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

चंडीगढ़: ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय हाई स्कूल नूरवाला, पानीपत में नुक्कड़ नाटक का...