Hocky Champion Trophy 2026
Haryana GovtSIR को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार - CM Nayab...

SIR को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार – CM Nayab Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को करनाल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का हरियाणा की पावन धरती पर पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दानवीर कर्ण की नगरी करनाल त्याग, सेवा और दान की परंपरा के लिए जानी जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। मतदाता सूची में मृत व्यक्तियों के नाम, दोहरी प्रविष्टियों और त्रुटिपूर्ण रिकॉर्ड की नियमानुसार जांच कर उचित प्रक्रिया के तहत सुधार किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने पदयात्रा में शामिल माताओं-बहनों, युवाओं, किसानों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का अधिकार सुरक्षित रखना, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हर गांव और वार्ड में जाकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के लिए प्रेरित करें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

भगवंत मान सरकार के पेंशनर सेवा पोर्टल ने पेंशन सेवा प्रणाली में लाई क्रांति – Harpal Cheema

चंडीगढ़: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पेंशनर सेवा...

बस स्टैंडों, तहसीलों में 100 SHG संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: जमीनी स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और जनहितैषी...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने शुरु की कई योजनाएंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

CM Sukhu ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 175 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ज़िला चम्बा...

CM Sukhu ने दिवंगत चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों से भेंट की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज भरमौर...

भगवंत मान सरकार के पेंशनर सेवा पोर्टल ने पेंशन सेवा प्रणाली में लाई क्रांति – Harpal Cheema

चंडीगढ़: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पेंशनर सेवा पोर्टल (पी.एस.पी.) के तहत कई नई डिजिटल पहलों की घोषणा...

बस स्टैंडों, तहसीलों में 100 SHG संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: जमीनी स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और जनहितैषी शासन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने शुरु की कई योजनाएंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान समाज के सभी...

CM Sukhu ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 175 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ज़िला चम्बा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लिल्ह कोठी में 175...