शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ज़िला चम्बा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लिल्ह कोठी में 175 करोड़ रुपये लागत की 26 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 10.64 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भरमौर-बड़ग्राम वाया गागला से लूणी सड़क के स्तरोन्यन कार्य, 9.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सिरड़ी से सुपा सड़क के स्तरोन्यन कार्य, लोक निर्माण विभाग मंडल होली में 83 लाख रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक पार्किंग व शॅापिंग कॉम्प्लेक्स तथा 14.46 करोड़ रुपये की लागत से लिल्ह कोठी में निर्मित नए राजकीय आदर्श महाविद्यालय का लोकार्पण किया।
उन्होंने किलोड़-कुनेड़ सड़क पर बटोटू नाले पर 2.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला में 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार कमरों तथा 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक औषधालय बेलज का भी लोकार्पण किया।
उन्होंने 3.99 करोड़ रुपये की लागत से ठठाण गांव के लिए संपर्क सड़क, 8.84 करोड़ रुपये की लागत से बकाणी से धरबेटा सड़क, 9.12 करोड़ रुपये की लागत से लाहल से कुनेड़ सड़क, 5.81 करोड़ रुपये की लागत से सुनारा-कुंडी-अंदरूंड सड़क, 6.03 करोड़ रुपये की लागत से दुनाली से कलांस सड़क, 7.17 करोड़ रुपये की लागत से गेहरा से मंधारा सड़क तथा 5.73 करोड़ रुपये की लागत से गलथन से मस्सू सड़क का शिलान्यास भी किया।
