Hocky Champion Trophy 2026
Nationalअमेरिका मिडटर्म चुनावों में जीती UP की बेटी सबा हैदर, US में...

अमेरिका मिडटर्म चुनावों में जीती UP की बेटी सबा हैदर, US में बढ़ाया परिवार का मान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली सबा हैदर ने अमेरिका में बड़ी चुनावी जीत हासिल कर ली है। अमेरिका मिडटर्म चुनाव में भारत की रहने वाली सबा हैदर ने 71.8 फीसदी वोट हासिल करते हुए जीत दर्ज की है। उन्होंने इलिनॉयस राज्य की 84वीं डिस्ट्रिक्ट सीट पर डेमोक्रेटिक पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस मुकाबले में उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ब्रायन स्कोपा को बड़े अंतर से हराया है।

सबा की यह जीत इसलिए खास है क्योंकि वह इलिनॉयस जनरल असेंबली में पहुंचने वाली दक्षिण एशियाई अप्रवासी महिला बन चुकी हैं। बुलंदशहर के औरंगबाद कस्बे से अमेरिका तक उनका सफर इस समय चर्चा में भी है। उनकी सफलता से उत्तर प्रदेश में रहने वाले परिवार और रिश्तेदार भी काफी खुश हैं।

परिवार के साथ 20 साल में रह रही है सबा

सबा हैदर पिछले 20 सालों से अपने परिवार के साथ अमेरिका के इलिनॉयस में रह रही है। वो लंबे समय से स्थानीय स्तर पर सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा से जुड़ी हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने ड्यूपेज काउंटी बोर्ड की सदस्य के तौर पर काम किया है। काउंटी बोर्ड में काम करते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझा और उनके बीच में अपनी पहचान बनाई। इसी अनुभव के साथ उनके राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाने में मदद मिली। ऐसे में अब चुनाव में बड़ी जीत के बाद वह इलिनॉयस की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी संभालती दिखेगी।

बेटे की जीत पर खुश हुए पिता

सबा हैदर की जीत के बाद वो जैसे ही उत्तर प्रदेश में पहुंची तो उनके परिवार में खुशी का माहौल बन गया। उनके पिता सैयद अली हैदर ने बेटी की सफलता पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।

बता दें कि सबा के पति अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। उनके परिवार के बाकी सदस्य गाजियाबाद में रहते हैं। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव से निकलकर अमेरिका की राजनीति में बड़ी सफलता हासिल करना सबा के लिए एक खास उपलब्धि हैं। उनकी जीत से पैतृक क्षेत्र के लोग भी काफी एक्साइटेड हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सरपंच के बेटे के कत्ल केस में 2 शूटर समेत 3 गिरफ्तार, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात पुलिस ने चाटीविंड और मेहता इलाके में...

Jalandhar News: कलाकार और गायक BN Sharma, Cheema, Mankirt Aulakh और Happy Raikoti का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के...

Jalandhar News: त्योहारी सीजन, फायर बिग्रेड ने बाजारों में की मॉक ड्रिल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, जिससे बाजारों...

बद्दी में 16 नवंबर को लगेगा नि:शुल्क सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर

बद्दी। तहसील कल्याण विभाग की ओर से एलमिको की...

Punjab News: सरपंच के बेटे के कत्ल केस में 2 शूटर समेत 3 गिरफ्तार, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात पुलिस ने चाटीविंड और मेहता इलाके में हुई गोलीबारी की घटनाओं से जुड़े ऑपरेशन में 3 आरोपियों...

Jalandhar News: कलाकार और गायक BN Sharma, Cheema, Mankirt Aulakh और Happy Raikoti का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत...

Jalandhar News: कलाकार और गायक गुरप्रीत घुग्गी, जगजीत संधू, रोशन प्रिंस, मोहम्मद सद्दीक का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत...

Jalandhar News: त्योहारी सीजन, फायर बिग्रेड ने बाजारों में की मॉक ड्रिल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, जिससे बाजारों में रौनकें भी बढ़ गई है। लोग खरीदारी के लिए...