Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtखेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार दे रही प्रोत्साहन और...

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार दे रही प्रोत्साहन और बेहतर सुविधाएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: खेल केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए युवाओं में आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच भी विकसित होती है। खेल के मैदान में सीखा गया अनुशासन जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने में मददगार साबित होता है। हरियाणा के युवाओं ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। आज हरियाणा देश में खेल प्रतिभाओं की नर्सरी के रूप में अपनी विशेष पहचान बना चुका है।

यह बात कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को ब्रिटिश इंटरनेशनल स्कूल बरवाला (हिसार ) में आयोजित जिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए दी। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, छात्रवृत्ति और सरकारी नौकरी के अवसर देकर सम्मानित किया जा रहा है, ताकि युवा खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित हों। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हाल ही में भिवानी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एशियाई एवं पैरा एशियाई खेलों में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया है।

पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के अनुसार करोड़ों रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को सम्मान और रोजगार के अवसर देकर यह संदेश दिया गया है कि प्रदेश सरकार उनकी मेहनत और उपलब्धियों का पूरा सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस सफलता से प्रदेश के हजारों युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी किया किया आयोजन

चंडीगढ़: प्रदेश भर में विभिन्न जगहों पर शनिवार को...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सर्वेश शर्मा का हाल-चाल जाना

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज पीजीआई...

पंचकूला के स्कूल में विशेष बच्चों की घटना पर हरियाणा सरकार गंभीर

चंडीगढ़: पंचकूला के एक स्कूल में विशेष आवश्यकता वाले...

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत ऊना जिले के 11 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा सुरक्षित बचपन...

Punjab News: अवैध पटाखों की दुकानों पर पुलिस की रेड, भारी मात्रा में पटाखा बरामद- देखें वीडियो

फिरोजपुर: त्योहारों के सीजन को देखते हुए फिरोजपुर पुलिस...

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी किया किया आयोजन

चंडीगढ़: प्रदेश भर में विभिन्न जगहों पर शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सर्वेश शर्मा का हाल-चाल जाना

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन सर्वेश शर्मा का हाल-चाल जाना। उन्होंने सर्वेश...

पंचकूला के स्कूल में विशेष बच्चों की घटना पर हरियाणा सरकार गंभीर

चंडीगढ़: पंचकूला के एक स्कूल में विशेष आवश्यकता वाले एक छोटे बच्चे के साथ हुई घटना पर हरियाणा सरकार...

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत ऊना जिले के 11 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान, 2026 के अंतर्गत जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों में...