Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtकश्यप समाज की गौरवशाली परंपरा सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल :...

कश्यप समाज की गौरवशाली परंपरा सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल : CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास सेवा, त्याग, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा है। समाज ने हर दौर में देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। रामायण काल से लेकर गुरु साहिबान के समय तक समाज के महापुरुषों ने अपने कार्यों और बलिदान से ऐसी मिसालें कायम की हैं, जो आज भी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा और संगठन के माध्यम से मजबूत बनाते हुए इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंजाब के धर्मकोट में आयोजित कश्यप मेहरा समाज के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं, समाज के प्रबुद्धजनों, माताओं-बहनों और बुजुर्गों का अभिवादन किया तथा आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महर्षि कश्यप महान परोपकारी और प्रजापालक थे। वेदों, उपनिषदों और पुराणों में उनके योगदान का उल्लेख मिलता है। उनका जीवन समाज को परोपकार और लोक कल्याण का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों से किया वादा पूरा करते हुए प्रदेश में किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शपथ लेने के बाद ही इस संबंध में निर्णय लेकर अधिसूचना जारी की। किसान की मेहनत का पूरा मूल्य मिले और उसे अपनी फसल बेचने में परेशानी न हो, यही सरकार की प्राथमिकता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में छाए स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के स्टूडेंट्स

तीन मेधावी छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए...

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार दे रही प्रोत्साहन और बेहतर सुविधाएं

चंडीगढ़: खेल केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम...

2009 से बाद पैदा हुए खिलाडी कर सकेंगे शिरकत-संजीव ठाकुर

चयनित खिलाडी 14-15-16 को बंगाणा में करेंगे शिरकत बददी: वॉलीबाल...

हरियाणा सरकार ने 10 उप-जिला न्यायवादियों को जिला न्यायवादी के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अभियोजन विभाग के 10 उप-जिला...

लोक भवन में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

शिमला: लोक भवन, शिमला में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र...

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में छाए स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के स्टूडेंट्स

तीन मेधावी छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन ऊना: शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में आयोजित...

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार दे रही प्रोत्साहन और बेहतर सुविधाएं

चंडीगढ़: खेल केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए युवाओं में आत्मविश्वास, टीम भावना,...

2009 से बाद पैदा हुए खिलाडी कर सकेंगे शिरकत-संजीव ठाकुर

चयनित खिलाडी 14-15-16 को बंगाणा में करेंगे शिरकत बददी: वॉलीबाल प्रतियोगिता बालक बालिकाएं अंडर 19 के ट्रायल 1 नवंबर को...

हरियाणा सरकार ने 10 उप-जिला न्यायवादियों को जिला न्यायवादी के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अभियोजन विभाग के 10 उप-जिला न्यायवादियों को जिला न्यायवादी के पद पर पदोन्नत करने के...