Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtलोक भवन में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस...

लोक भवन में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: लोक भवन, शिमला में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा हिमाचल प्रदेश में रह रहे देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम में दिल्ली, झारखंड, पंजाब, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, लद्दाख और चंडीगढ़ के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस अवसर पर संदीप भारद्वाज ने कहा कि राज्यपाल के निर्देशानुसार लोक भवन में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस मनाने की पहल के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सुदृढ़ करना है, ताकि देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग एक मंच पर एकत्रित होकर अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत, भाषाओं, परंपराओं एवं जीवनशैली का उत्सव मना सकें।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा हिमाचल प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को उत्सव के रूप में मनाने का अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संदीप भारद्वाज ने सभी प्रतिभागी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों को हिमाचली टोपी एवं मफलर भेंट कर सम्मानित किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी किया किया आयोजन

चंडीगढ़: प्रदेश भर में विभिन्न जगहों पर शनिवार को...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सर्वेश शर्मा का हाल-चाल जाना

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज पीजीआई...

पंचकूला के स्कूल में विशेष बच्चों की घटना पर हरियाणा सरकार गंभीर

चंडीगढ़: पंचकूला के एक स्कूल में विशेष आवश्यकता वाले...

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत ऊना जिले के 11 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा सुरक्षित बचपन...

Punjab News: अवैध पटाखों की दुकानों पर पुलिस की रेड, भारी मात्रा में पटाखा बरामद- देखें वीडियो

फिरोजपुर: त्योहारों के सीजन को देखते हुए फिरोजपुर पुलिस...

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी किया किया आयोजन

चंडीगढ़: प्रदेश भर में विभिन्न जगहों पर शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सर्वेश शर्मा का हाल-चाल जाना

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन सर्वेश शर्मा का हाल-चाल जाना। उन्होंने सर्वेश...

पंचकूला के स्कूल में विशेष बच्चों की घटना पर हरियाणा सरकार गंभीर

चंडीगढ़: पंचकूला के एक स्कूल में विशेष आवश्यकता वाले एक छोटे बच्चे के साथ हुई घटना पर हरियाणा सरकार...

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत ऊना जिले के 11 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान, 2026 के अंतर्गत जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों में...