मनोरंजन: टीवी सीरियल रामायण के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सुनील लहरी सुर्खियों में बन गए हैं। सुनील ने रामायण में लक्ष्मण का किरदार करके लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। एक्टर ने राखी पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। ऐसे में उन्होंने एक नया वीडियो डालकर सभी फैंस से माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे ऐसे में अब एक्टर ने खुद आगे आकर इस पर सफाई दी है।
राखी बंधवाने पर ट्रोल हुए एक्टर
राखी वाले दिन सुनील लहरी ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्टर अपनी एक मुंहबोली बहन से राखी बंधवा रहे थे। वीडियो में उन्होंने यह भी बताया था कि वो लड़की काफी सालों से उनको फल बेचती है। इसका कोई भी भाई नहीं है इसलिए उसने उन्हें भाई बनाने का अनुरोध किया। वीडियो में लड़की उनके पैर छूती दिखी और वो उसको शगुन के तौर पर पैसे भी देते हैं।
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी थी। कुछ लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए कह दिया था कि उन्होंने मानवता को जिंदा रखा है। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि यह बहुत अजीब है ऐसे में उन्हें ट्रोल कर दिया था।
सुनील लहरी ने मानी अपनी गलती
ट्रोलिंग सहने के बाद सुनील लहरी ने अपने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी गलती मान ली है। उनका यह कहना है कि – ‘कभी-कभी इमोशनल होकर और भावनाओं में बहकर आप कुछ गलतियां कर लेते हैं पर अगर आपका भाव सही है तो यह गलतियां माफ करने के लायक भी नहीं होती हैं जैसे कि रक्षाबंधन वाले दिन मैं इमोशनल हो गया था। इस बात को सोचकर एक छोटी बच्ची जिसने बचपन में अपने मां-बाप को खो दिया था जिसको कोई भी भाई नहीं है आज वो मुझे अपना भाई समझकर राखी बांध रही है’।
आगे एक्टर ने कहा कि – ‘मैं इमोशनल होते हुए ये भूल ही गया कि राखी सीधे हाथ में बंधवानी चाहिए न कि उल्टे हाथ में और मैं गलती से उल्टा हाथ आगे ले आया। मेरी बहन ने मुझे उल्टे हाथ में राखी बांध दी ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उसने कभी भी पहले राखी बांधी ही नहीं उसको तो इस बारे में यह भी नहीं पता था। ये बात जब मुझे पता चली तो मेरे घरवालों ने और आपमें से कुछ लोगों ने इस बात का पॉइंट आउट किया। मैं आप लोगों से यही कहूंगा कि मैं कोशिश करुंगी कि आगे ऐसी कोई भी गलती न हो’।
बता दें कि रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी अक्सर कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। अब हाल ही में कुछ समय पहले उन्होंने पीएम के द्वारा माफी वाले वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी थी जिस पर वो ट्रोल हो गए थे। अब राखी वाली वीडियो पर ट्रोल होने के बाद एक्टर ने अपनी बात फैंस के सामने रखी है।