AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtनशा तस्करों के वित्तीय नेटवर्क पर प्रदेश सरकार की कड़ी कार्रवाई

नशा तस्करों के वित्तीय नेटवर्क पर प्रदेश सरकार की कड़ी कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत विशेष रूप से नशे के अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वाले वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करने पर बल दिया जा रहा है।

पुलिस जिला नूरपुर के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि नशा तस्करी के विरूद्ध अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट को सख्ती से लागू करते हुए 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई को नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी से पुष्टि मिल गई है। यह कार्रवाई नशा तस्करों को उनकी अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के लाभ से वंचित करने और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की आर्थिक नींव कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रवक्ता ने बताया कि मादक पदार्थों से संबंधित एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नूरपुर पुलिस ने उससे जुड़ी संपत्तियों की विस्तृत वित्तीय जांच की। इस दौरान संपत्तियों के अर्जित किए जाने के लिए इस्तेमाल किए गए धन के स्रोतों की पड़ताल की गई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत चिन्हित संपत्तियों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि नशा तस्करी, मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं वितरण अथवा ऐसी गतिविधियों से अर्जित धन से खरीदी गई संदिग्ध संपत्तियों से जुड़ी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने और नशामुक्त समाज के साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में परिजनों का बड़ा खुलासा

ग्रेटर नोएडा के नंगला श्रीपदम गांव में हुई एक...

स्थानीय निधि लेखा समिति 22 अक्टूबर को करेगी ऊना का दौरा

जिला परिषद हॉल में सुबह 10 बजे होगी बैठक,...

भारतीय मानक ब्यूरो, फरीदाबाद शाखा कार्यालय ने विश्व मानक दिवस 2026 का किया आयोजन

चंडीगढ़: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) फरीदाबाद लाखा कार्यालय द्वारा...

महाराजा अग्रसेन की जयंती पर भव्य कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: समाजवाद और जनकल्याण के प्रणेता, 'एक रुपया और...

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में परिजनों का बड़ा खुलासा

ग्रेटर नोएडा के नंगला श्रीपदम गांव में हुई एक परिवार के 5 सदस्यों के मौत मामले में परिजनों ने...

स्थानीय निधि लेखा समिति 22 अक्टूबर को करेगी ऊना का दौरा

जिला परिषद हॉल में सुबह 10 बजे होगी बैठक, ऑडिट पैराग्राफ और विभागीय कार्यप्रणाली की होगी समीक्षा ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल...

भारतीय मानक ब्यूरो, फरीदाबाद शाखा कार्यालय ने विश्व मानक दिवस 2026 का किया आयोजन

चंडीगढ़: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) फरीदाबाद लाखा कार्यालय द्वारा विश्व मानक दिवस 2026 का आयोजन शनिवार को रेजिसन ब्लू,...

वित्तीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए 21 अक्टूबर से चलेगा विशेष अभियान

31 दिसंबर तक ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में लगेंगे शिविर, बैंक खाते खोलने से लेकर बीमा व पेंशन...