AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtमहाराजा अग्रसेन की जयंती पर भव्य कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री रणबीर गंगवा

महाराजा अग्रसेन की जयंती पर भव्य कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री रणबीर गंगवा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: समाजवाद और जनकल्याण के प्रणेता, ‘एक रुपया और एक ईंट’ के सिद्धांत से पूरे विश्व को आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य पर शनिवार को हिसार के बरवाला में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस समारोह के अवसर पर उन्होंने समाजसेवा, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए महाराजा अग्रसेन सामुदायिक केंद्र का भी शिलान्यास किया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन हमें समानता, सहयोग, सेवा और परोपकार की प्रेरणा देता है। यह सामुदायिक केंद्र समाज के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान बनेगा, जहाँ सामाजिक एवं सामूहिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की शिक्षाएँ हमें सदैव समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देती रहेंगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की ऐतिहासिक राजधानी अग्रोहा हम सभी के लिए परम आस्था का केंद्र है। हरियाणा सरकार अग्रोहा धाम के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध और निरंतर प्रयासरत है। महाराजा अग्रसेन से जुड़े गौरवशाली इतिहास और हमारी प्राचीन संस्कृति को पूरी दुनिया के सामने लाने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक ‘अग्रोहा थेह’ की पुरातात्विक खुदाई करवाने का ऐतिहासिक कार्य शुरू किया है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां अपने महान इतिहास पर गर्व कर सकें।

यहां से अयोध्या, जयपुर, चंडीगढ़, दिल्ली आदि स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। इस हवाई अड्डे के परिसर में सरकार जल्द ही महाराजा अग्रसेन की एक भव्य प्रतिमा स्थापित करने जा रही है, जो यहाँ आने वाले हर यात्री को उनके आदर्शों की प्रेरणा देगी। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन रमेश सरदाना चेयरमैन, मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रवीण सैनी, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू, पूर्व आईपीएस डॉ दलबीर भारती, नप उपाध्यक्ष ताराचंद नलवा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब...

कृष्ण कुमार बेदी ने रोहतक के विशेष संस्थानों का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

CM Saini स्वयं कर रहे फसल खरीद की निगरानी

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने...

PM के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को समर्पित है सेवा संकल्प अभियान

चंडीगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को अम्बेडकर...

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल के निर्माण के दौरान एक हादसा हो गया, जब काम...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब दौरे के दौरान जालंधर पहुंचे। जहां पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी...

कृष्ण कुमार बेदी ने रोहतक के विशेष संस्थानों का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को रोहतक स्थित अर्पण बौद्धिक बाल...

CM Saini स्वयं कर रहे फसल खरीद की निगरानी

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं प्रदेशभर में फसल...