AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtभारतीय मानक ब्यूरो, फरीदाबाद शाखा कार्यालय ने विश्व मानक दिवस 2026 का...

भारतीय मानक ब्यूरो, फरीदाबाद शाखा कार्यालय ने विश्व मानक दिवस 2026 का किया आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) फरीदाबाद लाखा कार्यालय द्वारा विश्व मानक दिवस 2026 का आयोजन शनिवार को रेजिसन ब्लू, फरीदाबाद में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस

दौरान बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय मानकों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा गुणवत्ता, सुरक्षा, नवाचार को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल डीआईजी ओम प्रकाश और सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. रामजप्स विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं प्रमुख एम. के. परमानिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उद्योग जगत, प्रयोगशालाओं, शैक्षणिक संस्थानों, बीआईएस लाइसेंसधारी निर्माताओं, जिला उद्योग केंद्रों (डीआईसीएस) तथा अन्य संबंधित क्षेत्रों के 276 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर मानकीकरण की भूमिका, उत्पादों एवं सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, उपभोक्ता हितों की रक्षा करने तथा औद्योगिक विकास को नई दिशा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम ने विभिन्न हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहां गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बहाने, मानकों के प्रभावी अनुपालन तथा उद्योग एवं समाज में मानकीकरण की स्वीकार्यता को व्यापक बनाने पर सार्थक चर्चा हुई। इस आयोजन के माध्यम से भारतीय मानक ब्यूरो ने गुणवत्ता संस्कृति को सुदृद्ध करने, उपभोक्ता विश्वास बढ़ाने और सतत विकास के राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देने की अपनी प्रतिवद्धता दोहराई।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब...

कृष्ण कुमार बेदी ने रोहतक के विशेष संस्थानों का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

CM Saini स्वयं कर रहे फसल खरीद की निगरानी

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने...

PM के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को समर्पित है सेवा संकल्प अभियान

चंडीगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को अम्बेडकर...

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल के निर्माण के दौरान एक हादसा हो गया, जब काम...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब दौरे के दौरान जालंधर पहुंचे। जहां पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी...

कृष्ण कुमार बेदी ने रोहतक के विशेष संस्थानों का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को रोहतक स्थित अर्पण बौद्धिक बाल...

CM Saini स्वयं कर रहे फसल खरीद की निगरानी

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं प्रदेशभर में फसल...