AdvertisementPunjab Government
Unaवित्तीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए 21 अक्टूबर...

वित्तीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए 21 अक्टूबर से चलेगा विशेष अभियान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

31 दिसंबर तक ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में लगेंगे शिविर, बैंक खाते खोलने से लेकर बीमा व पेंशन योजनाओं से जोड़ने तक मिलेगी सुविधा

ऊना,सुशील पंडित: वित्तीय समावेशन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित पात्र लोगों को अब बैंकिंग, बीमा और पेंशन सेवाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक विशेष सेचुरेशन अभियान चलाया जाएगा। केंद्र सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग की ओर से संचालित इस अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय में कम से कम एक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ऊना इशांत जसवाल ने बताया कि अभियान के दौरान प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत नए बैंक खाते खोलने, निष्क्रिय खातों को दोबारा सक्रिय करने और केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना से पात्र नागरिकों को जोड़ने के साथ बीमा योजनाओं में आधार सीडिंग तथा बैंकिंग सेवाओं से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के परिवारों के जन-धन खाते प्राथमिकता के आधार पर खोले जाएंगे। शिविरों में लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और वित्तीय साक्षरता के प्रति भी जागरूक किया जाएगा, ताकि वे बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय योजनाओं का सुरक्षित तरीके से लाभ उठा सकें।

ADC ने कहा कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन और बैंक संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। शिविरों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, स्वयं सहायता समूहों तथा बैंक मित्रों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने जिले के पात्र नागरिकों से अपील की कि वे 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर के बीच अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या शहरी निकाय में आयोजित शिविर में पहुंचकर अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाएं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब...

कृष्ण कुमार बेदी ने रोहतक के विशेष संस्थानों का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

CM Saini स्वयं कर रहे फसल खरीद की निगरानी

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने...

PM के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को समर्पित है सेवा संकल्प अभियान

चंडीगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को अम्बेडकर...

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल के निर्माण के दौरान एक हादसा हो गया, जब काम...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब दौरे के दौरान जालंधर पहुंचे। जहां पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी...

कृष्ण कुमार बेदी ने रोहतक के विशेष संस्थानों का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को रोहतक स्थित अर्पण बौद्धिक बाल...

CM Saini स्वयं कर रहे फसल खरीद की निगरानी

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं प्रदेशभर में फसल...