Himachalपंजाबः आज भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पंजाबः आज भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में आज भी भारी बारिश होने के आसार हैं। सोमवार सुबह 9.30 बजे तक पूर्वी मालवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दोआबा के लिए येलो अलर्ट है, जिसके तहत आने वाले कुछ घंटों में जमकर बारिश होगी। वहीं प्रदेश में दरिया व नहरें खतरें के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते सतलुज दरिया के आस-पास बसे 15 से 20 गांव खाली करा लिए गए हैं। जालंधर के 2 शहरों में स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा कर दी गई है। जंडियाला गुरु में बंडाला के आसपास के एरिया में नहर की दीवार टूटने से 200 एकड़ के करीब फसल पानी में डूब गई है।

मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, संगरूर, धुरी, मलेरकोटला, समाना, पटियाला, नाभा, राजपुरा, समराला, रूपनगर, बलाचौर, लुधियाना पश्चिमी, फिल्लौर, फगवाड़ा, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। जालंधर, धुरी, मलेरकोटला, समाना, नाभा, लुधियाना पूर्वी, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर-1, नवांशहर, गढ़शंकर, होशियारपुर में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने माझा और पश्चिमी मालवा में आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया। अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और मालवा के सरहदी इलाकों में सुबह धूप खिली हुई है।

माझा, दोआबा और पश्चिमी मालवा में आज, मंगलवार और बुधवार को धूप खिलने के आसार हैं। बीच-बीच में बादल छाएंगे, लेकिन बारिश होने के आसार कम ही बन रहे हैं, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अभी जो तापमान 30 डिग्री के करीब चल रहा था, आने वाले 2 दिन में 36 डिग्री के पार जा सकता है, जिससे उमस भी बढ़ेगी। पूर्वी मालवा की बात करें तो यहां गुरुवार को बारिश से राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं, लेकिन यहां भी शुक्रवार से दोबारा बारिश हो सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...