Baddiपंजाबः घर से सोने के गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें...

पंजाबः घर से सोने के गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः शहर में एक बार फिर से कानून व्यवस्था डगमगाती हुई दिखाई दे रही है। जिसके कारण चोरों को कानून का डर नहीं रहा। इसी कारण आए दिन चोरी, हत्या और डकैती की बड़ी-बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला अमृतसर के बटाला रोड पवन नगर से सामने आया है, जहां चोरों ने एक घर से करीब ढाई लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर इतने शातिर थे कि घर में सोये हुए परिवारिक सदस्यों को भी चोरी का शक नहीं होने दिया। इस दौरान चोर घर में पड़ी नगदी, सोने के गहने और अलमारी में पड़े कपड़े तक लेकर फरार हो गए। चोरों द्वारा की गई वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि रात 12 बजे के बाद जब परिजन घर में सोये हुए थे, उसी वक्त चोर घर में घुस गये और घर के ऊपरी मंजिल से चोर सोने के आभूषण, नगदी और अलमारी में कपड़े तक ले गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि लगभग ढाई से एक लाख रुपये की चोरी हुई है। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग की है।

उधर, थाना मोहकमपुरा के पुलिस अधिकारी हरकीरत सिंह ने बताया कि पवन नगर इलाके में एक घर में चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें परिवार करीब ढाई लाख की चोरी बता रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना पुलिस की मुस्तैदी से 16 घंटे में मिला लापता युवक, गलुआ चौक से सुरक्षित बरामद

मानसिक रूप से अस्वस्थ और बोलने-सुनने में असमर्थ 22...

Punjab News: पुलिस और CRPF टीम की घरों में दबिश

फिरोजपुर: भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए...

Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

लुधियाना: लोहारा पुल के पास एक दिल दहला देने...

CM Mann ने IPS अधिकारियों को लोगों की सेवा करने के लिए किया प्रेरित

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नवनियुक्त प्रोबेशनरी आईपीएस...

ऊना पुलिस की मुस्तैदी से 16 घंटे में मिला लापता युवक, गलुआ चौक से सुरक्षित बरामद

मानसिक रूप से अस्वस्थ और बोलने-सुनने में असमर्थ 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने परिजनों के हवाले किया ऊना,सुशील पंडित:...

Punjab News: पुलिस और CRPF टीम की घरों में दबिश

फिरोजपुर: भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समाज विरोधी तत्वों पर नकेल कसने के लिए...

Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

लुधियाना: लोहारा पुल के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बेटे के साथ बाइक पर...

CM Mann ने IPS अधिकारियों को लोगों की सेवा करने के लिए किया प्रेरित

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नवनियुक्त प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी लगन, ईमानदारी और...