Baddiईएसआईसी पेंशनरों ने अस्पताल से सीधे जोड़ने की मांग रखी

ईएसआईसी पेंशनरों ने अस्पताल से सीधे जोड़ने की मांग रखी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पेंशनर व कर्मचारियों एस्म बिलासपुर मे भी मिले उपचार की सुविधा

बददी: ईएसआईसी क्षत्रीय कार्यालय बद्दी के सभा गार में हिमाचल प्रदेश ईएसआईसी पेंशनर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक कर्नल मनजीत कटोच ने की। बैठक की व्यवस्था एवं संचालन सहायक निदेशक अभिनव गुप्ता ने किया। उपनिदेशक जय सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में ईएसआईसी पेंशनरों को दैनिक जीवन में आ रही परशानियों के संबंध में चर्चा विस्तार से की गई।

एसोसिएशन के अध्यक्ष देवव्रत यादव ने मांग रखी कि पेशनर तथा उनके परिवार व वर्तमान में ईएसआईसी में काम कर रहे कर्मचारियों व अधिकारियों व उनके परिवार के उपचार के लिए पंचकूला स्थित पारस अस्पताल को सीधे ओपीडी, आपातकाल व इंडोर सुविधाओं सीधे रूप से दी जाए। इएसआईसी अस्पताल या औषधालयों से रैफर कराने का चक्कर समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में हिमाचल प्रदेश के बतौर क्षेत्रीय निदेशक रहे पीके नरूला ने कहा कि सभी वर्तमान एंव सेवानिवृत ईएसआईसी के कर्मचारियों व अधिकारियों व उनके परिवारों के लिए एक प्रयोगशाला व मेडिकल स्टोर नामित किया जाए जहां से निशुल्क सीधे दवा ले सके।

यादव ने हिमाचल प्रदेश में रह रहे लोगों के लिए हिमाचल में ही निजी अस्पतालों को निशुल्क उपचार के लिए टाईअप करने की मांग रखी। क्षेत्रीय निदेशक कर्नल मनजीत कटोच आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश में निजी अस्पतालों को निशुल्क उपचार के लिए टाईअप करने पर बल दिया जाएगा और जल्द ही बिलासपुर स्थित एम्स के साथ भी टाईअप की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि एम्स बिलासपुर के मांग के अनुसार वर्तमान मे निगम के कर्मचारी को डायवर्शन पर तैनाती दे दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पारस अस्पताल को निशुल्क टाईअप करने के लिए पूर्ण रूप से सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। इस मौके पर एसोसएशन के सचिव मस्त राम, पूर्व निदेशक पीके नरूला, पूर्व उपनिदेशक प्रभारी सी नेगी, उपनिदेशक आरडी गुप्ता, डीएल गुप्ता तथा बाल कृष्ण बख्शी , नूतन, बिहारी लाल शर्मा, अमीचंद, राज कुमार कक्कड़ उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ABV राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 27 नवंबर को लगेगा रक्तदान शिविर

ऊना (सुशील पंडित): अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा...

पहली बार बद्दी में होगा तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेला, देखें वीडियो

 28 से 30 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल...

PDS की दुकानों पर नियमित निरीक्षण करें अधिकारी, पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश

एडीसी इशांत जसवाल ने की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ऊना...

Punjab News: घर में जागरण के दौरान हमलावारों ने गाड़ी में की तोड़फोड़, 2 काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुर: जिले में बढ़ती गुंडागर्दी की घटनाओं के ताजा...

छेत्रां में तीन लोगों ने रास्ता रोककर युवक से की मारपीट

सुनसान रास्ते पर वारदात को दिया अंजाम, एक आरोपी...

ABV राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 27 नवंबर को लगेगा रक्तदान शिविर

ऊना (सुशील पंडित): अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 27 नवंबर 2026 को एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में...

पहली बार बद्दी में होगा तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेला, देखें वीडियो

 28 से 30 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं की रहेगी धूम बददी: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पहली बार...

PDS की दुकानों पर नियमित निरीक्षण करें अधिकारी, पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश

एडीसी इशांत जसवाल ने की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ऊना (सुशील पंडित) : अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल ने अधिकारियों को...

Punjab News: घर में जागरण के दौरान हमलावारों ने गाड़ी में की तोड़फोड़, 2 काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुर: जिले में बढ़ती गुंडागर्दी की घटनाओं के ताजा मामले की बात करें तो यह फरीदकोट रोड स्थित नवां...