Himachal Govt
BathindaPunjab News: कचरे के ढेर से नौजवान का शव बरामद

Punjab News: कचरे के ढेर से नौजवान का शव बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः पुलिस थाना नहियांवाला के अंतर्गत आते गांव बुर्ज महिमा में नौजवान का संदिग्ध अवस्था में कचरे के ढेर से शव मिलने की खबर मिली है। इस संबंध में मृतक युवक हुसनप्रीत सिंह (हुसन) के रूप में हुई है। हुसनप्रीत की माता गुरमीत कौर ने बताया कि उसका बेटा मजदूरी करके शाम को घर आया था और उस समय अपनी पत्नी को कुछ सामान देकर वापस चला गया था।

जब देर रात तक उसका बेटा घर नहीं लौटा, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन सुबह तक उसका कोई पता नहीं चल सका। इस बारे में उन्होंने सुबह पुलिस चौकी किली निहाल सिंह वाला को सूचना दी। सूचना देने के बाद जब वे घर पहुंचे, तो माता के मंदिर के पास वाली धर्मशाला के सामने कचरे के ढेर पर उनके बेटे हुसनप्रीत सिंह का शव पड़ा मिला। गुरमीत कौर ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कई दिनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

उन्होंने कहा कि उसी ने उनके बेटे को मौत के घाट उतारा है। इस संबंध में घटना स्थल पर पुलिस चौकी किली निहाल सिंह वाला के इंचार्ज धर्म सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मृतक युवक के शव के आसपास जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक का मुंह नीचे की ओर होने के कारण उसके माथे और आंख पर चोट आई है। ऐसा हो सकता है कि उसने नशे की अधिक मात्रा (ओवरडोज) ली हो। उन्होंने कहा कि मृतक युवक की माता ने जिस गांव के युवक का नाम लिया है, यदि वह दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य...

सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा बंडाला के पास सड़क किनारे खड़े रेत से भरे...

आर्मी का कर्मी बता असली जवान से लाखों का लोन दिलवा मारी ठगी, गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar सहित कई जिलों के लोगों को बनाया शिकार, 11 केस दर्ज पंचकूला: इकोनामिक सेल की टीम के द्वारा आर्मी...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों...

Jalandhar News: दिन दहाड़े गली से 4 वर्षीय बच्चे को लेकर एक्टिवा सवार फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते इलाके में दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे...